Yograj Singh: 'अर्जुन तेंदुलकर की बैटिंग में सचिन की झलक' योगराज सिंह ने क्यों कही ये बात

अर्जुन तेंदुलकर को घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाज के तौर पर लगातार मौके मिले हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका औसत 21.37 है, जबकि लिस्ट-A में 18.25 और टी20 में 13.5 का एवरेज रहा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक भी लगाया था। हाल ही में योगराज ने अर्जुन तेंदुलकर पर बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 3:16 PM
Story continues below Advertisement
अर्जुन तेंदुलकर को घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाज के तौर पर लगातार मौके मिले हैं

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में योगराज ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर बड़ा बयान दिया है। योगराज सिंह कहा कि अर्जुन की असली ताकत उसकी बल्लेबाजी है, लेकिन घरेलू स्तर पर कोचों ने इस पहलू पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। जब वह खुद अर्जुन को ट्रेनिंग दे रहे थे, तब अर्जुन की बल्लेबाजी देखकर उनको उनके पिता सचिन तेंदुलकर की याद आई। योगराज ने बताया, अर्जुन सचिन की तरह ही बल्लेबाजी करता है।

अर्जुन एक बल्लेबाज है-योगराज

रवीश बिष्ट से बातचीत में योगराज सिंह ने कहा, "आप सिर्फ उनकी बॉलिंग पर ही ध्यान दे रहे हैं, जबकि असल में वह एक बल्लेबाज हैं। जब इतने सारे कोच मौजूद हैं, तो वे उसकी बैटिंग पर काम क्यों नहीं करवा रहे।" योगराज के मुताबिक, जब अर्जुन उनके पास ट्रेनिंग के लिए आए थे, तो वह करीब 12–13 दिन उनके साथ रहे। मैंने उसका वेलकम किया। उन्होंने मुझसे उसका ख्याल रखने को कहा और मैंने उनसे कहा कि चिंता मत करो। एक दिन, उसे बॉल लगी और हम उसे डॉक्टर के पास ले गए और वह ठीक था। इसलिए, मैंने उससे कहा कि वह बैटिंग करने के लिए पैड पहन ले।"


बैटिंग क्यों नहीं कराते

योगराज ने कहा, "उसने मुझसे कहा कि वे उसकी बैटिंग पर फोकस नहीं करते। इसलिए, मैंने कहा कि हम देखेंगे क्योंकि मैंने उसे पहले बैटिंग करते नहीं देखा था। नेट्स में, वह हर जगह बाउंड्री मार रहा था और फिर मैंने उसके कोच से पूछा कि उसे बैटिंग क्यों नहीं दी गई।" योगराज ने आगे कहा, "मैंने उससे यह भी कहा कि वह बहुत अच्छी क्वालिटी का बैटर है, वह वैसे ही बैटिंग कर रहा था जैसे उसके पिता करते थे।"

अर्जुन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

अर्जुन तेंदुलकर को घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाज के तौर पर लगातार मौके मिले हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका औसत 21.37 है, जबकि लिस्ट-A में 18.25 और टी20 में 13.5 का एवरेज रहा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में डेब्यू पर शतक भी लगाया था। गोवा टीम अब उन्हें ज्यादा बैटिंग जिम्मेदारी दे रही है और सैयद मुश्ताक अली व विजय हजारे ट्रॉफी में ओपनर के रूप में आजमा रही है। गोवा के लिए मुंबई के खिलाफ लिस्ट-A मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने ओपनिंग करते हुए 27 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन कमजोर रहा, जहां पांच पारियों में उन्होंने 70 रन बनाए।

WPL के बाद टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में होगी नए 'कोच' की एंट्री! इस बड़े की मिलेगी जिम्मेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।