एशिया कप से पहले आई बड़ी खबर, ड्रीम11 नहीं होगा टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ड्रीम11 ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रीम11 अब इस डील को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। खबरों के अनुसार, एशिया कप 2025 में ड्रीम11 का टीम इंडिया का स्पॉन्सर बनना लगभग नामुमकिन है

अपडेटेड Aug 24, 2025 पर 11:27 AM
Story continues below Advertisement
Asia Cup 2025: टीम इंडिया के स्पॉन्सर ड्रीम11 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

एशिया कप से पहले टीम इंडिया के स्पॉन्सर ड्रीम11 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैफ़ैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफ़ॉर्म ड्रीम11 ने भारतीय क्रिकेट टीम के स्पॉन्सर से हटने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ड्रीम11 अपने स्पांसर डील को जारी रखने के लिए तैयार नहीं है। यह कदम संसद में पारित हुएऑनलाइन गेमिंग प्रमोशन और रेगुलेशन बिल 2025 ’ के बाद उठाया गया है इस नए कानून के तहत ड्रीम11 जैसे रियल-मनी गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

ड्रीम11 अब टीम इंडिया का स्पॉन्सर नहीं बनेगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और ड्रीम11 ने इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रीम11 अब इस डील को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। खबरों के अनुसार, एशिया कप 2025 में ड्रीम11 का टीम इंडिया का स्पॉन्सर बनना लगभग नामुमकिन है

BCCI नए स्पॉन्सर की तलाश में

शुक्रवार को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि बोर्ड देश के कानूनों का पालन करेगा। उन्होंने कहा, "अगर इसकी अनुमति नहीं है, तो हम कुछ नहीं करेंगे। BCCI केंद्र सरकार की हर नीति का पालन करेगा।" NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, अब BCCI टीम इंडिया की जर्सी के स्पॉन्सरशिप अधिकारों के लिए नई बोलियाँ आमंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। अगर 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले नया स्पॉन्सर नहीं चुना गया, तो भारतीय टीम बिना किसी मुख्य स्पॉन्सर के मैदान पर उतरेगी। दिलचस्प बात यह है कि ड्रीम11 के लोगो वाली जर्सी पहले ही छप चुकी हैं, लेकिन अब उनका इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।


ड्रीम11 का 358 करोड़ की डील

ड्रीम11 ने 2023 में बीसीसीआई के साथ ₹358 करोड़ का करार किया था। इस समझौते के तहत कंपनी प्रति घरेलू मैच ₹3 करोड़ और विदेशी मैचों के लिए ₹1 करोड़ देती थी। इस बीच, एशिया कप 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैच दुबई और अबू धाबी में होंगे और फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स बिल बीसीसीआई पर भी लागू

शनिवार को न्यूज़18 को दिए एक खास इंटरव्यू में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश की नई खेल नीति, खेल विधेयक और पाकिस्तान से क्रिकेट संबंधों पर अपनी राय रखी। उन्होंने साफ कहा, "भारत पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेल रहा हैलेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंटों में हमें नियम मानने पड़ते हैं, क्योंकि कोई भी देश किसी दूसरे देश के खिलाड़ियों को वीज़ा देने से इनकार नहीं कर सकता।" मंडाविया ने आगे कहा कि भारत किसी भी देश को बिना खेले जीतने का मौका नहीं देगा। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर खिलाड़ियों को वीज़ा जारी करना खेल विधेयक का बुनियादी नियम है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।