Asia Cup 2025: गिल की एंट्री तो श्रेयस अय्यर बाहर...एशिया कप में टीम इंडिया का ऐलान, जानें किसे मिली जगह

Asia Cup 2025 India Squad : एशिया कप 2025 में आठ टीमें टी20 फॉर्मेट में भाग लेंगी। पिछली बार साल 2023 में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक अहम तैयारी मानी जा रही है

अपडेटेड Aug 19, 2025 पर 3:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।

Asia Cup 2025 India Squad  : एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। एशिया कप में सूर्यकूमार यादव को कप्तान बनाया गया है। शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। हांलाकि, टीम में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज जैसे नाम शामिल नहीं हैं। बता दें कि एशिया कप 2025 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के सभी मैच यूएई में खेला जाएगा।

एशिया कप में ऐसी होगी टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

स्टैंडबाई प्लेयर: रियान पराग, ध्रुव जुरैल, यशस्वी जायसवाल, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर


टीम ने ओपनिंग के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वहीं मिडिल ऑर्डर में कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जितेश शर्मा का नाम भी शामिल है। वहीं बुमराह और अर्शदीप पेस अटैक का जिम्मा संभालेंगे। वहीं स्पिन में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को जगह मिली है।

कितनी टीमें भाग लेंगी

एशिया कप 2025 में आठ टीमें टी20 फॉर्मेट में भाग लेंगी। पिछली बार साल 2023 में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक अहम तैयारी मानी जा रही है।

किस दिन होगा भारत का मैच

2025 एशिया कप के लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को जगह मिली है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग खेलेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा, इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से और फिर 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।