Asia Cup 2025: हो गया कंफर्म! इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

Asia Cup 2025: एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप की तारीखों का एलान किया है। एशिया कप 2025 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला इस दिन खेला जाएगा

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 10:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एशिया कप 2025 में आठ टीमें हिस्सा लेंगी

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एशिया कप 2025 टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर के बीच खेला जाएगा। एशिया कप 2025 के सभी मैच यूएई में खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप की तारीखों का एलान किया है। मोहसिन नकवी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। वहीं दोनों टीमों का मुकाबला 14 सितंबर को होगा। वहीं दोनों टीमों सुपर फोर और फाइनल में भी आमने-सामने आ सकती हैं। यानी इस बार भारत-पाकिस्तान के बीच तीन मैच देखने को मिल सकते हैं।

कितनी टीमें भाग लेंगी


एशिया कप 2025 में आठ टीमें टी20 फॉर्मेट में भाग लेंगी। पिछली बार साल 2023 में भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। जो अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक अहम तैयारी मानी जा रही है।

किस दिन होगा भारत का मैच

2025 एशिया कप के लिए टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान को जगह मिली है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग खेलेंगे। भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा, इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से और फिर 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा।

WCL में भारतीय टीम ने खेलने से किया मना

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी राजनीतिक और क्रिकेट संबंधों में तनाव का असर अब दिग्गज खिलाड़ियों के टूर्नामेंट पर भी दिखने लगा है। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में इन दोनों देशों के बीच होने वाला मैच रद्द कर दिया गया। युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, यूसुफ पठान और इरफान पठान जैसे कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ खेलने से इनकार कर दिया।

पहलगाम हमले के बाद बढ़ा तनाव

अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की। इसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर पर टकराव की स्थिति और बढ़ गई। बाद में दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ।

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट कभी नहीं भूलेंगे जसप्रीत बुमराह...अब लेंगे संन्यास! सामने आई ये बड़ी वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।