IND vs PAK: फाइनल नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा? कोच ने इंजरी पर दिया अपडेट

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 फाइनल मुकाबले से पहले भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। वहीं अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 4:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऐंठन की वजह से मैदान से बाहर गए थे

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस हाईवोल्टेज मुकाबले से पहले भारत के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सुपर फोर में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बीच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या चोट लगने की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चोट लग गया था। वहीं अब भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच ने दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर अपना रिएक्शन दिया है

कोच ने क्या कहा


भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने बताया कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ऐंठन की वजह से मैदान से बाहर गए थे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा, "दोनों को ऐंठन की समस्या हुई थी। हार्दिक की स्थिति पर आज रात और कल सुबह (शनिवार) जांच की जाएगी, उसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। अभिषेक पूरी तरह ठीक हैं।"

कब लगी दोनों को चोट

भारत और श्रीलंका के बीच खेले गया मैच काफी रोमांचक रहा। सुपर फोर के आखिरी मुकाबले का निर्णय सुपर फोर ओवर में आया। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को मात दी। वहीं हार्दिक पांड्या अपना पहला ओवर डालने के बाद मैदान पर वापस नहीं आए, जबकि अभिषेक शर्मा भी श्रीलंका की पारी के 10वें ओवर में चोटिल होकर बाहर हो गए।

हार्दिक और अभिषेक का प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए और दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और चौथी ही गेंद पर कुसल मेंडिस का विकेट ले लिया। वहीं, अभिषेक शर्मा ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 31 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के जड़कर 61 रन बनाए, लेकिन कप्तान चरित असलांका की गेंद पर कैच आउट हो गए।

भारत और पाकिस्तान आमने-सामने

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान 41 साल बाद आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत पहले ही दो बार पाकिस्तान को हरा चुका है और अब टीम का लक्ष्य फाइनल में भी वही प्रदर्शन दोहराने का भी होगा। हार्दिक पांड्या और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में भारत की जीत की उम्मीदों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Haris Rauf: हारिस रऊफ की शर्मनाक हरकत को मोहसिन नकवी ने किया सपोर्ट! अपनी जेब से भरेंगे जुर्माना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।