Asian Games 2026: जापान के नागोया शहर में एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कई देशों के खिलाड़ी जापान पहुंच गए है। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से 19 दिन पहले जापान से बड़ी खबर आ रही है। जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नागोया शहर में आए इस बाढ़ में सड़कें और कई घर डूब गए। वहीं मेयर इचिरो हिरोसावा बुधवार को जानकारी दी कि अब तक नागोया पहुंचे सभी एथलीट सुरक्षित हैं और किसी खिलाड़ी के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।
एशियन गेम्स से पहले नागोया में मौजूद खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। शहर में भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया और लोगों को परेशानी हुई, लेकिन इसका असर खिलाड़ियों पर नहीं पड़ा। हिरोसावा ने रिपोर्टर्स से कहा कि, "वेन्यू की स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि एशियन गेम्स का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।" नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार एशिया के 45 देशों और क्षेत्रों के 11 हजार से ज्यादा एथलीट शामिल होंगे। ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में करीब 10,700 एथलीट्स ने भाग लिया था।
20वें एशियन गेम्स में भारत 503 खिलाड़ी और 255 सपोर्ट स्टाफ भेजगा। खेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट में में कोच, मैनेजर, फिजियो और मेडिकल टीम आदि सभी शामिल है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम 19 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी। बीसीसीआई पहले ही टीम का ऐलान कर चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम एशियन गेम्स में हिस्सा लेगी।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।