Get App

Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट

Asian Games 2026: जापान के नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से पहले भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। बाढ़ के चलते करीब 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं मेयर इचिरो हिरोसावा ने बताया कि नागोया पहुंच चुके सभी एथलीट सुरक्षित हैं

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 09, 2026 पर 5:21 PM
Asian Games 2026: एशियन गेम्स से पहले जापान में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्या टाला जाएगा टूर्नामेंट? सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए एथलीट
वेन्यू की स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है

Asian Games 2026: जापान के नागोया शहर में एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए कई देशों के खिलाड़ी जापान पहुंच गए है। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से 19 दिन पहले जापान से बड़ी खबर आ रही है। जापान के नागोया में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से 400 खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। नागोया शहर में आए इस बाढ़ में सड़कें और कई घर डूब गए। वहीं मेयर इचिरो हिरोसावा बुधवार को जानकारी दी कि अब तक नागोया पहुंचे सभी एथलीट सुरक्षित हैं और किसी खिलाड़ी के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है।

चिंता की कोई बात नहीं

एशियन गेम्स से पहले नागोया में मौजूद खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। शहर में भारी बारिश के कारण कई जगह पानी भर गया और लोगों को परेशानी हुई, लेकिन इसका असर खिलाड़ियों पर नहीं पड़ा। हिरोसावा ने रिपोर्टर्स से कहा कि, "वेन्यू की स्थिति को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि एशियन गेम्स का आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।" नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में इस बार एशिया के 45 देशों और क्षेत्रों के 11 हजार से ज्यादा एथलीट शामिल होंगे। ये टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में करीब 10,700 एथलीट्स ने भाग लिया था।

भारत भेजेगा कितने एथलीट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें