Ashes 2025: बॉक्सिंग-डे में गेंदबाजों का कोहराम...लगा विकेटों का पतझड़, पहले दिन ही ऑलआउट हुई दोनों टीम

ENG vs AUS: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट की पहली पारी ऑलआउट हो गई। ये मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। एशेज टेस्ट के पहले दिन कुल 20 विकेट गिरे

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 110 रन पर आउट कर दिया

ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेला जा रहा है। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह रोमांच से भरा रहा। बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले ही दिन दोनों टीमों की पहली पारी में कुल 20 विकेट गिरे। हरी पिच का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 45.2 ओवर में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। वहीं इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए।

कैसा था पहले दिन का मुकाबला

इंग्लैंड की बढ़त ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई। ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी करते हुए इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 110 रन पर आउट कर दिया और मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। एक समय इंग्लैंड का स्कोर 16 रन पर 4 विकेट हो गया था, जिससे टीम दबाव में आ गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 46 रन की बढ़त बना ली है। नाइटवॉचमैन स्कॉट बोलैंड ने ट्रैविस हेड के साथ आखिरी ओवर सेफ खेलकर दिन का खेल बिना और नुकसान के खत्म कराया।


बिखर गई इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड की पारी बहुत जल्दी बिखर गई। बेन डकेट सिर्फ 2 रन बनाकर आसान कैच दे बैठे, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दबाव बना लिया। मिचेल स्टार्क और माइकल नेसर ने तेजी से विकेट झटके और जैकब बेथेल, जैक क्रॉली और जो रूट को पवेलियन भेज दिया, जिससे इंग्लैंड मुश्किल में फंस गया। हैरी ब्रूक ने 41 रन की तेज पारी खेलकर थोड़ी राहत दी और बेन स्टोक्स के साथ 50 रन जोड़े, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जल्द ही फिर से मैच पर पकड़ बना ली। स्कॉट बोलैंड ने ब्रूक को एलबीडब्ल्यू आउट किया, फिर जेमी स्मिथ को बोल्ड किया और विल जैक्स को भी जल्दी पवेलियन भेज दिया। आखिर में माइकल नेसर ने 4 विकेट लेकर इंग्लैंड की पूरी पारी खत्म कर दी और बेन स्टोक्स को 16 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ और मजबूत कर दी।

जोश टंग का कहर

इससे पहले मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जोश टंग ने शुरुआत में ही जेक वेदराल्ड और मार्नस लाबुशेन को आउट कर दिया, जबकि स्टीव स्मिथ भी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस्मान ख्वाजा ने 29 रन बनाकर थोड़ी देर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बिखरने लगी। आखिर में कैमरून ग्रीन और माइकल नेसर ने कुछ रन जोड़े, लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया कोई बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। उनके अलावा गस एटकिंसन ने दो विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है सीरीज

पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड में शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पहले ही एशेज सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर टिकी हुई है। दूसरी ओर इंग्लैंड को मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अब इंग्लिश टीम के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती है और उन्हें सीरीज में आगे एक और कठिन मुकाबले के लिए खुद को तैयार करना होगा।

Virat Kohli: 'वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार हैं', विराट कोहली को लेकर ये किसने किया बड़ा दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।