ENG vs AUS: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज खेला जा रहा है। मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे एशेज टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह रोमांच से भरा रहा। बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पहले ही दिन दोनों टीमों की पहली पारी में कुल 20 विकेट गिरे। हरी पिच का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 45.2 ओवर में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। वहीं इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए।
