IND vs BAN: भारतीय टीम सितंबर में करेगी बांग्लादेश का दौरा, BCB ने रिलीज किया ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल

IND vs BAN: भारतीय टीम अगस्त–सितंबर 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है। इस सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी

अपडेटेड Jan 02, 2026 पर 7:06 PM
नए शेड्यूल के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच दोनों फॉर्मेट में कुल छह मुकाबले होंगे

IND vs BAN:  भारतीय टीम इस साल सितंबर के महीने में बांग्लादेश दौरा करेगी। ये दौरा पिछले साल होने वाला था लेकिन बाद में इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। वहीं अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया कि ये दौरा सितंबर 2026 में कराया जाएगा। इस दौरे के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। नए शेड्यूल के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच दोनों फॉर्मेट में कुल छह मुकाबले होंगे, जिससे फैंस को एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

कब खेला जाएगा मुकाबला

Cricbuzz ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस प्रमुख शहरयार नफीस के हवाले से कहा, "बांग्लादेश और भारत के बीच पहले जो सीरीज टाल दी गई थी, उसे रीशेड्यूल कर दिया गया है।" रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 28 अगस्त को बांग्लादेश पहुंचेगी और दौरे की शुरुआत वनडे मैचों से होगी। तीन वनडे मुकाबले 1, 3 और 6 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 9, 12 और 13 सितंबर को होंगे। इस तरह दोनों टीमों के बीच कुल छह मैचों की सीरीज खेली जाएगी।


बांग्लादेश को खेलने हैं ये सीरीज

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 2026 के लिए बांग्लादेश का घरेलू इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया। इसके तहत बांग्लादेश अपने घर में टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज से खेलेगा। यानी 2026 में बांग्लादेश में क्रिकेट मुकाबलों की भरमार रहने वाली है।

BCB ने एक बयान में कहा, "कन्फर्म्ड आइटिनररी बांग्लादेश में इंटरनेशनल क्रिकेट से भरा एक सीजन पक्का करती है, जिससे देश भर के सपोर्टर्स को घर पर टॉप-लेवल क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा, जबकि मैच वेन्यू की डिटेल्स सही समय पर अनाउंस की जाएंगी।"

क्यों टाला गया सीरीज

पिछले साल दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों की आपसी सहमति से ये सीरीज आगे के लिए टाल दी गई थी। BCCI ने एक ऑफिशियल बयान में कहा, "ये फैसला दोनों बोर्ड के बीच बातचीत के बाद लिया गया है, जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट कमिटमेंट्स और दोनों टीमों की शेड्यूलिंग की सुविधा को ध्यान में रखा गया है।"

ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन...न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में किसे मिलेगी जगह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।