भारतीय टीम इस समय एशिया कप 2025 की तैयारियों में जुटी हुई है। एशिया कप का मैच 9 सितंबर से शुरू हो रहा है और इसका फाइनल मैच 28 सिंतबर को खेला जाएगा। वहीं इसके बाद अगले साल टी20 विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत को इस टूनार्मेंट में ट्रॉफी बचाने की चुनौती होगी। वहीं टी20 विश्व कप से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। रिपोट्स के मुताबिक भारत के पुर्व खिलाड़ी एमएस धोनी को भारतीय टीम का मेंटॉर बनाया जा सकता है। बता दें इससे पहले 2021 टी20 विश्व कप में धोनी टीम में मेंटॉर की भूमिका निभा चुके हैं।
