Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को लेकर जल्द होगा फैसला! BCCI सेक्रेटरी ने दिया ये बड़ा अपडेट

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा है। इसी बीच वीवीएस लक्ष्मण को नया टेस्ट कोच बनाए जाने की चर्चाएं होने लगी। वहीं अब बीसीसीआई ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 4:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सैकिया ने वीवीएस लक्ष्मण को अगला कोच बनाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद से भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। भारत को घरेलू मैदान में पहले न्यूजीलैंड और फिर दक्षिण अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हार मिली थी। इसके बाद से गौतम के टेस्ट कोचिंग को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैंवहीं वीवीएस लक्ष्मण को टेस्ट टीम का नया कोच बनाए जाने की चर्चाएं भी सामने आईंवहीं इन सभी अटकलों पर बीसीसीआई ने अपना रिएक्शन दिया है

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने उन खबरों को गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि बोर्ड गौतम गंभीर को भारत की टेस्ट टीम के हेड कोच पद से हटाने की सोच रहा है। उन्होंने साफ कहा कि, ऐसी रिपोर्ट्स में कोई सच्चाई नहीं है और बोर्ड की ओर से इस तरह का कोई फैसला या योजना नहीं बनाई जा रही है।

देवजीत सैकिया ने क्या कहा

शनिवार को न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि, बोर्ड ने टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने के लिए वीवीएस लक्ष्मण से बात की है। वहीं ANI से बात करते हुए सैकिया ने वीवीएस लक्ष्मण को अगला कोच बनाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। देवजीत सैकिया ने ANI से बातचीत में वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टीम का अगला कोच बनाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा, "मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स सिर्फ अनुमान पर बेस्ड हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है। BCCI ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है और इन खबरों से बोर्ड पूरी तरह इनकार करता है।"

कोचिंग में भारत को मिली हार


जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के भारतीय टीम का कोच बनने के बाद टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस दौरान भारत ने कुल 19 टेस्ट मैच खेले, जिनमें से सिर्फ 7 में जीत मिली। गंभीर की कोचिंग में भारत ने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट, विदेश में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक, इंग्लैंड के खिलाफ दो और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट जीते हैं। वहीं, टीम को घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में हार झेलनी पड़ी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी दौरों पर भी भारत को हार का सामना करना पड़ा और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट में भी जीत नहीं मिल पाई। गौतम गंभीर भारतीय टेस्ट टीम के ऐसे इकलौते हेड कोच बन गए हैं, जिनके कार्यकाल में भारत को घरेलू मैदान पर पांच टेस्ट मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

T20 के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर होंगे ऋषभ पंत? न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।