India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जनवरी में खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई जल्द ही करेगी। टीम के ऐलान से पहले एक बड़ी खबर आ रही है। रिपार्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम से बाहर कर सकती है। ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को मौका मिल सकता है। ऋषभ पंत को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।
वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 लिए टीम के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है।
किशन को मिल सकता है मौका
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "सीनियर पुरुष सिलेक्शन कमिटी 2025-26 सीजन की आखिरी घरेलू वनडे सीरीज के लिए ऋषभ पंत को टीम से बाहर कर सकती है। पंत की जगह संजू सैमसन को नहीं, बल्कि ईशान किशन को टीम में शामिल किया जाएगा।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, "चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पंत को बाहर रखने का फैसला कर लिया है।" बता दें हाल ही में ईशान किशन को वनडे वर्ल्ड कप और न्यूजीलैड के खिलाफ टी20 सीरीज में चुना गया है।
किशन ने कब खेला था आखिरी वनडे
ईशान किशन इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर रन बना रहे हैं। 24 जनवरी को अहमदाबाद में विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में कर्नाटक के खिलाफ झारखंड के लिए सिर्फ 33 गेंदों में शतक लगा दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से टीम चयन को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। मौजूदा हालात में ईशान किशन को वनडे टीम में ऋषभ पंत के ऑप्शन के तौर पर सबसे आगे माना जा रहा है। ईशान किशन ने 11 अक्टूबर 2023 के बाद से भारत के लिए कोई वनडे मैच नहीं खेला है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर करेंगे वापसी
श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के उप-कप्तान हैं, लेकिन चोट के कारण वह हाल ही में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए थे। 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लगी थी। अब उन्होंने BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी वनडे टीम में वापसी फिटनेस और अंतिम मेडिकल क्लीयरेंस पर निर्भर करेगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।