India vs England: इंग्लैंड सीरीज से शुरू होगा वर्ल्ड कप मिशन, BCCI ने शुरू की बड़ी तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर दी हैं। टीम का लक्ष्य तीसरी बार खिताब जीतने पर है। बीसीसीआई और टीम मैनेजमैंट आगामी वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए लंबी अवधि की योजना पर काम कर रहे हैं

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 4:30 PM
टीम की कप्तानी अब रोहित शर्मा के बजाय शुभमन गिल के हाथों में है

भारत ने 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टीम का लक्ष्य 16 साल बाद फिर से वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी ट्रॉफी अपने नाम करना है। पिछले साल 2023 में वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार जीत हासिल कर फाइनल तक का सफर तय किया था। टीम आखिरी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। पिछले वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम की कप्तानी अब रोहित शर्मा के बजाय शुभमन गिल के हाथों में है और नए दौर की शुरुआत हो चुकी है।

अब टीम मैनेजमैंट और खिलाड़ी का ध्यान 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप जीतने पर है। बोर्ड के मुताबिक, टीम को मजबूत बनाने और बड़े टूर्नामेंट की तैयारी कराने के लिए लंबी अवधि की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि भारत आगामी विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

सैकिया ने क्या कहा


IANS के मुताबिक BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया, “बीसीसीआई 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए एक साफ रास्ता प्लान कर रहा है। अभी से लेकर अक्टूबर 2027 में टूर्नामेंट शुरू होने तक हमारे पास काफी वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा। हमने इंग्लैंड में 14 से 19 जुलाई तक होने वाले तीन ODI मैचों के लिए टीम की घोषणा कर दी है।” इंग्लैंड दौरे पर 14 से 19 जुलाई के बीच खेले जाने वाले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी किया जा चुका है। इससे खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत करने का मौका मिलेगा।

सभी आपस में बिठा रहे तालमेल

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेल चुके यशस्वी जायसवाल, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव इस बार टीम में अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो सके। सेलेक्टर्स के इस फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, “सेलेक्टर्स, सपोर्ट स्टाफ और मुख्य कोच आपस में लगातार तालमेल बनाकर काम कर रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “सिलेक्टर्स सपोर्ट स्टाफ और हेड कोच के साथ हैं।”

अफगानिस्तान को किया 3-0 से क्लीन स्वीप

भारतीय टीम ने वनडे क्रिकेट के नए दौर की शुरुआत कर दी है और अब उसका पूरा ध्यान 2027 विश्व कप की तैयारियों पर है। इसी दिशा में इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने हाल में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।