IPL Auction: 25 करोड़ में बिकते ही फ्लॉप हुआ ये खिलाड़ी...नहीं खुला खाता, मैच में हुआ इतना बुरा हाल

Cameron Green: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जिससे वह IPL इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बन गए। हालांकि ऑक्शन के 24 घंटे के भीतर ही ग्रीन तीसरे एशेज टेस्ट में बिना खाता खोले आउट हो गए

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
26 साल के कैमरून ग्रीन हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं

Cameron Green: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए ऑक्शन 16 दिसंबर को यूएई के अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस बार के मिनी ऑक्शन में कैमरून ग्रीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर खरीदा, जिसके वे IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए है। आईपीएल मिनी ऑक्शन में सुर्खियां बटोरने के ठीक 24 घंटे के भीतर ही कैमरून ग्रीन चर्चा में आ गए, लेकिन इस बार वजह अलग रही। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे एशेज टेस्ट में वह बिना खाता खोले आउट हो गए।

26 साल के कैमरून ग्रीन हाल ही में चोट से उबरकर लौटे हैं, क्योंकि पीठ की सर्जरी के कारण वह 2025 के IPL में नहीं खेल पाए थे। ऐसे में सीधे एशेज जैसी मुश्किल सीरीज में वापसी करना उनके लिए आसान नहीं था।

बिना खाता खोले आउट हुए कैमरून ग्रीन


कैमरून ग्रीन की वापसी एडिलेड ओवल में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे एशेज टेस्ट में हुई, जो उनके लिए आसान नहीं थी। वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने उन्हें सिर्फ दो गेंदों में बिना खाता खोले आउट कर दिया। कैमरून ग्रीन ने गेंद को खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट ठीक से नहीं लगा और मिड-विकेट पर ब्रायडन कार्से ने कैच पकड़ लिया। इस तरह IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हो गए। वहीं आईपीएल 2026 के ऑक्शन में आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने आने वाले IPL सीजन के लिए 12.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

कैसा था मैच

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरू की और लंच तक 94 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, जहां इंग्लैंड ने जेक वेदराल्ड और ट्रैविस हेड को पवेलियन भेज दिया। लंच के बाद हालात तेजी से बदले, जब पहली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने मार्नस लाबुशेन को आउट कर स्कोर 94/3 कर दिया। इसी दबाव भरे माहौल में कैमरून ग्रीन क्रीज पर आए। कैमरून ग्रीन क्रीज पर सिर्फ दो गेंदें ही खेल पाए और बिना खाता खोले आउट हुए। इस तरह IPL की सबसे महंगी विदेशी खरीद बिना खाता खोले आउट हो गई।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। स्टीव स्मिथ के न होने की वजह से उस्मान ख्वाजा को टीम में जगह मिली और उन्होंने मुश्किल हालात में 82 रन बनाकर पारी को संभाला। इसके बाद एलेक्स कैरी ने भी अहम योगदान दिया और अपनी अच्छी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती! जानें हेल्थ अपडेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।