Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती! जानें हेल्थ अपडेट

Yashasvi Jaiswal: टीम इंडिया के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद पुणे में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और राजस्थान के मैच के कुछ घंटे बाद हुई, जिसमें मुंबई ने तीन विकेट से जीत दर्ज की थी

अपडेटेड Dec 17, 2025 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और राजस्थान के मैच के कुछ घंटे बाद यशस्वी को अस्पताल ले जाया गया

Yashasvi Jaiswal Hospitalised: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। यशस्वी जायसवाल को पेट में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया है। रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पुणे में पेट में तेज दर्द होने के बाद भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अस्पताल ले जाया गया। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई और राजस्थान के मैच के कुछ घंटे बाद यशस्वी को अस्पताल ले जाया गया। इस मैच के जिसमें मुंबई ने तीन विकेट से जीत हासिल की। इस मुकाबले में जायसवाल 16 गेंदों में 15 रन ही बना पाए।

अस्पताल में क्यों भर्ती हुए यशस्वी

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, यशस्वी जायसवाल को एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस की शिकायत के चलते आदित्य बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि मैच के बाद उनके पेट की परेशानी बढ़ गई और यह समस्या पूरे मुकाबले के दौरान बनी रही। अस्पताल में उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल दी गई, जिसमें CT स्कैन और अल्ट्रासाउंड भी शामिल था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं नियमित लेने और पूरी नींद लेने के लिए कहा गया।


कैसा था मुकाबला

पुणे में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सुपर लीग ग्रुप बी मैच में मुंबई ने राजस्थान को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई की जीत में अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान की अहम भूमिका रही। रहाणे ने अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए नाबाद 72 रन बनाए, जबकि सरफराज ने सिर्फ 22 गेंदों में तेजतर्रार 73 रन ठोक दिए। सरफराज ने अपनी पारी में सात छक्के और छह चौके लगाए, वहीं रहाणे ने सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से टीम को जीत तक पहुंचाया। रहाणे और सरफराज ने मिलकर सिर्फ 38 गेंदों में 111 रन की साझेदारी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

बाद में सरफराज मानव सुथार की गेंद पर आउट हुए, जिन्होंने अपने पूरे चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। सरफराज के आउट होने के बाद मुंबई को थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन टीम ने संभलकर खेलते हुए 11 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND vs SA Playing 11: चौथे टी20 में शुभमन गिल होंगे बाहर, सैमसन को मिलेगा मौका? कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।