Get App

Rinku-Priya Engaged: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की अनदेखी तस्वीरें आई सामने

Rinku-Priya Engaged: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने आज सगाई कर ली है। कपल की सगाई की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हर कोई नए जोड़े को सगाई की बधाई दे रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रिंकू और प्रिया की सगाई की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 08, 2025 पर 21:45
Rinku-Priya Engaged: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई की अनदेखी तस्वीरें आई सामने

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में धूमधाम से सगाई की है। इनकी सगाई में कई कई बड़े राजनीतिक चेहरे शामिल हुए। (Photo Credit: Akhilesh Yadav Twitter)

रिंकू और प्रिया की सगाई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन शामिल हुए। वहीं बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला सहित कई नामी हस्तियां और राजनेता शामिल हुए।(Photo Credit: Akhilesh Yadav Twitter)

सगाई के खास मौके पर ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे। रिंकू ने सफेद कलर की शेरवानी पहनी थी तो वहीं प्रिया सरोज पिंक कलर के लंहगे में नजर आई। (Photo Credit: Akhilesh Yadav Twitter)

सगाई समारोह में दोनों का लुक पूरी तरह से रॉयल अंदाज में हुआ। स्टेज पर रिंकू ने जब प्रिया को अंगूठी पहनाई, तो सपा सांसद इमोशनल हो गईं। (Photo Credit: Social Media)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की फोटो आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हर कोई कपल को उनके नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहा है।(Photo Credit: Akhilesh Yadav Twitter)

लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल में आयोजित इस सगाई समारोह में कुल 300 मेहमान शामिल हुए। कपल की सगाई में क्रिकेट और राजनीति से जुड़े कई जाने-माने लोग शामिल हुए। (Photo Credit: Akhilesh Yadav Twitter)

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की फोटो आते ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हर कोई कपल को उनके नई शुरुआत के लिए बधाई दे रहा है।(Photo Credit: Social Media)

रिंकू सिंह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी है। वहीं आईपीएल में रिंकू केकेआर की ओर से खेलते हैं। वहीं प्रिया सरोज की बात करें तो प्रिया सरोज सपा की सांसद हैं और उन्होंने 2024 में मछलीशहर (जौनपुर) से लोकसभा चुनाव जीता था।(Photo Credit: Social Media)

MoneyControl News

First Published: Jun 08, 2025 9:45 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें