Get App

Rishabh Pant: फिनिशर या मिडिल ऑर्डर...टीम इंडिया में ऋषभ पंत की नहीं बन पा रही है जगह? जानें क्यों उठ रही है बात

Rishabh Pant: ऋषभ पंत अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल के समय में व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। वह पिछले एक साल से टी20 टीम से बाहर हैं। वहीं ऋषभ पंत के बैटिंग पोजिशन को लेकर दीप दासगुप्ता ने काफी कुछ कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 4:14 PM
Rishabh Pant: फिनिशर या मिडिल ऑर्डर...टीम इंडिया में ऋषभ पंत की नहीं बन पा रही है जगह? जानें क्यों उठ रही है बात
इसकी बड़ी वजह विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर अभी केएल राहुल टीम की पहली पसंद हैं

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं पिछले कुछ समय से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद जैसा नहीं दिख रहा है। वहीं पिछले एक साल से पंच टी20 टीम से बाहर है। ऋषभ पंत पिछले साल भारत की T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल थे और उन्होंने इस फॉर्मेट में आखिरी मैच जुलाई में खेला था। वहीं रिपोट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज में पंत को शामिल नहीं किया जाएगा।

हाल ही में हुई वनडे सीरीज में उन्हें टीम में जगह तो मिली थी, लेकिन प्लेइंग 11 में वह शामिल नहीं हो पाए थे। इसकी बड़ी वजह विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर अभी केएल राहुल टीम की पहली पसंद हैं। इस वजह से पंत को ज्यादा मौके नहीं मिल पा रहे हैं।

पंत को अपनी भूमिका स्पष्ट होनी चाहिए

इंडिया टुडे से बातचीत में दीप दासगुप्ता ने कहा, ऋषभ पंत को टी20 क्रिकेट में अपनी भूमिका को लेकर पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा, “टी20 क्रिकेट में उसकी भूमिका क्या है? क्या वह टॉप-थ्री बल्लेबाज है, मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं या फिर फिनिशर है? यह साफ होना जरूरी है। उन्हें खुद इन सवालों के जवाब ढूंढने होंगे।” पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उनके मुताबिक ऋषभ पंत किन फॉर्मेट में और किस बैटिंग पोजिशन पर सबसे बेहतर साबित हो सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मेरे हिसाब से ऋषभ पंत टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टॉप-थ्री बल्लेबाज हैं। वहीं वनडे में वह नंबर 4 या नंबर 5 पर अच्छी तरह फिट बैठते हैं। पंत को बस लगातार रन बनाते रहना चाहिए।”

बल्लेबाजी करते रहना चाहिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें