IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा बदलाव हुआ है। IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के तौर पर काम कर चुके हैं। गांगुली आईपीएल के अगले सीजन से कोचिंग की कमान संभालेंगे और हेमंग बदानी की जगह लेंगे। गांगुली के अनुभव को देखते हुए टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन और मजबूत रणनीति की उम्मीद होगी। सौरव गांगुली का दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ाव काफी पुराना रहा है और वह टीम के साथ अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
गांगुली दिल्ली कैपिटल्स में पुरुष और महिला टीम के क्रिकेट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। अब हेड कोच की नई भूमिका मिलने के बाद गांगुली ने टीम के साथ अपने रिश्ते को खास बताया।
सौरव गांगुली ने कहा कि, "वह IPL में हेड कोच की जिम्मेदारी संभालने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को अपने दिल के करीब बताते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के साथ उनका कई वर्षों से मजबूत जुड़ाव रहा है।" गांगुली ने बताया कि, "उन्होंने टीम के मालिकों, मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ पहले भी काम किया है, इसलिए यह नई जिम्मेदारी उनके लिए खास है। उन्होंने कहा कि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और हाल के समय में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। गांगुली ने उम्मीद जताई कि नए सीजन में टीम के साथ मिलकर एक मजबूत, आत्मविश्वास से भरी और निडर टीम तैयार की जाएगी।"
दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2025 से पहले हेमंग बदानी को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। उस समय टीम लगातार तीन सीजन से प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। बदानी के कार्यकाल की शुरुआत में अक्षर पटेल को भी टीम की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को नहीं मिला। टीम 2025 और 2026 के सीजन में भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। लगातार खराब नतीजों के बाद फ्रेंचाइजी ने बदानी के साथ अपना रास्ता अलग करने का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। टीम अभी तक सिर्फ एक बार ही फाइनल खेली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने साल 2020 में पहला और अभी तक इकलौता फाइनल खेला था। इस खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी।