Get App

Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 साल बाद इंग्लैंड ने जीता टेस्ट, चौथे मैच में कंगारुओं को 4 विकेट से दी मात

Ashes 2025: एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 15 साल से चले आ रहा टेस्ट जीत का इंतजार खत्म किया। हालांकि इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-1 से आगे है और एशेज पहले ही अपने नाम कर चुका है।

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 4:18 PM
Ashes 2025: ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 15 साल बाद इंग्लैंड ने जीता टेस्ट, चौथे मैच में कंगारुओं को 4 विकेट से दी मात
बॉक्सिंग डे टेस्ट में गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड ने दूसरे दिन 175 रन का टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया

एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट में इंग्लैड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया है। इंग्लैड के इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर 15 साल से चला आ रहा जीत का इंतजार भी खत्म हो गया। इंग्लैंड ने 15 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई धरती पर अपना पहला टेस्ट मैच जीता। हालांकि ऑस्ट्रेलिया पुरुष क्रिकेट टीम अब भी पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है और एशेज अपने नाम कर चुकी है।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में गेंदबाजों के अनुकूल पिच पर इंग्लैंड ने दूसरे दिन 175 रन का टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। हालांकि इस जीत के बावजूद सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत बनी हुई है, क्योंकि उसने पहले तीन टेस्ट जीतकर पहले ही अजेय बढ़त बना ली है। अब पांचवां व आखिरी टेस्ट के लिए सिडनी में खेला जाएगा।

कैसा था पहले दिन का खेल

एशेज का चौथा मुकाबला दो दिन में ही खत्म हो गया। बॉक्सिंग डे टेस्ट में बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहले ही दिन सिर्फ ऑस्ट्रेलिया की टीम 45.2 ओवर में सिर्फ 152 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। वहीं इंग्लैंड की ओर से जोश टंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में पहली बार एक पारी में पांच विकेट लिए। अलावा गस एटकिंसन ने दो विकेट लिए, जबकि ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें