IPL 2026 के बीच इस इंडियन क्रिकेटर की हुई मौत, अचानक आया हार्ट अटैक

SL Akshay: कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अक्षर KSCA तीसरे डिवीजन मैच में सैफायर सीसी की ओर से खेल रहे थे। अक्षय 2014-15 में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा भी रहे थे

अपडेटेड May 24, 2026 पर 11:13 PM
SL Akshay: रविवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का निधन हो गया है

SL Akshay: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय क्रिकेट जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है।कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पूर्व तेज गेंदबाज 39 साल के थे। अक्षय के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। अक्षय कर्नाटक की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। जानकारी के मुताबिक, एक मैच खेलते समय मैदान पर अक्षय की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

अक्षय बेंगलुरु में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) थर्ड डिवीजन टूर्नामेंट में सैफायर सीसी टीम की ओर से खेल रहे थे। मैच के दौरान एसएल अक्षय ने चार ओवर गेंदबाजी की थी। चार ओवर गेंदबाजी करने के बाद पूर्व तेज गेंदबाज ने अचानक असहज महसूस होने की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गए। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

KSCA ने किया पोस्ट


KSCA ने अपने बयान में कहा, “अक्षय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कर्नाटक का शानदार प्रतिनिधित्व किया। खेल से संन्यास लेने के बाद भी वह पूरे समर्पण और जुनून के साथ क्रिकेट से जुड़े रहे। जूनियर लेवल कोच के रूप में उन्होंने कई युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी और उनका मार्गदर्शन किया। राज्य में नए क्रिकेट टैलेंट को आगे बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान रहा।”

एसएल अक्षय का प्रदर्शन

एसएल अक्षय ने 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेला। इस दौरान उन्होंने छह फर्स्ट क्लास मैच, तीन लिस्ट-ए मुकाबले और नौ टी20 मैच खेले। क्रिकेट से दूरी बनाने के बाद उन्होंने कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली और कर्नाटक की अंडर-19 टीम के साथ काम किया। युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और राज्य में क्रिकेट को आगे बढ़ाने में भी उनका अहम योगदान रहा।

IPL 2026 Playoffs Schedule: फाइनल हो गई प्लेऑफ की चारों टीमें, यहां जान लें अंतिम चार मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।