कपिल शर्मा के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शो का आने वाला एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है। इस बार शो में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ी ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा और युजवेंद्र चहल बतौर गेस्ट नजर आएंगे। इस एपिसोड में दर्शकों को क्रिकेट से जुड़ी मस्ती और हंसी का जबरदस्त तड़का मिलने वाला है। हाल ही शो का एक प्रोमो आया है, जो फैंस का काफी पसंद आया है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा के साथ इन सभी की मजेदार बातचीत और मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस इस एपिसोड को लेकर काफी एक्साईटेड है।
इस एपिसोड में गौतम गंभीर ने मैदान पर अपनी सीरियस इमेज पर भी खुलकर बात की। भारतीय टीम के कोच ने कहा, "लोग अक्सर कहते हैं कि मैं मैदान पर लड़ता हूं, लेकिन मैं किसके लिए लड़ता हूं? वो लड़ाई कभी अपने लिए नहीं होती, ये मेरे देश के लिए होती है।"
गंभीर ने कपिल को दिया मजेदार जवाब
इस शो के प्रोमो में कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में पूछा, "ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहता है? क्या गौतम भाई सबके साथ हमेशा गंभीर रहते हैं?" वहीं कपिल के इस सवाल पर गौतम गंभीर ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "जैसे जब तुम्हारा शो अच्छा नहीं चलता होगा, तो तुम कैसे रिएक्ट करते हो?" इस पर कपिल ने कहा, "मतलब सारी बातें मुझ पर ही डालनी हैं?" इस पर ऋषभ पंत हंसते हुए बोले, "जब मैच में उतार-चढ़ाव आते हैं, तो हम सभी थोड़ा तनाव में आ जाते हैं। इसमें कोई बड़ी बात नहीं होती।" इनकी ये बाते सुनकर फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शो में सिद्धू की हुई वापसी
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 के बाद सीजन 3 में कपिल शर्मा एक नए अंदाज में वापस लौटे है। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू की भी वापसी हुई है। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ अर्चना पूरन सिंह भी इस बार शो की जज की सीट पर है। दोनों की मौजूदगी ने शो में और ताजगी और जोश भर दिया है। कपिल और सिद्धू की पुरानी जुगलबंदी एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर रही है। इससे पहले शो में फिल्म ‘मेट्रो इन डिनो’ की स्टार कास्ट भी नजर आई थी।