Get App

Harbhajan Singh: 'टेस्ट क्रिकेट में कुछ बचा...' कोलकाता की पिच को लेकर भड़के हरभजन सिंह

IND vs SA: साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में भारत को 30 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। घरेलू मैदान पर मिली एक और हार के बाद पिच को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इसी मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2025 पर 3:29 PM
Harbhajan Singh: 'टेस्ट क्रिकेट में कुछ बचा...' कोलकाता की पिच को लेकर भड़के हरभजन सिंह
IND vs SA: घरेलू मैदान पर मिली एक और हार के बाद पिच को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं

IND vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 से रन मात दी है। इस हार के बाद से ही भारतीय बल्लेबाजों का स्पिन गेंदबाजी के सामने बार-बार परेशान होना अब चिंता का कारण बन चुका है। घरेलू मैदान पर मिली एक और हार के बाद पिच को लेकर सवाल फिर उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड से 0-3 की हार के सिर्फ एक साल बाद, भारत को अब साउथ अफ्रीका ने भी तीन दिन में स्पिन वाली पिच पर हराया है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत के इस हार के बाद से ही पिच को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई लोगों का मानना है कि हाल की पिचें टेस्ट क्रिकेट के स्तर की नहीं रह गई हैं। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी इसी मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया है।

भारत में खत्म हो रहा टेस्ट क्रिकेट

हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर पिचों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताते हुए कहा, “टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह से अलविदा हो गया है। मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट में कुछ बचा है... कम से कम भारतीय टेस्ट क्रिकेट में तो नहीं। इंग्लैंड में मैच शानदार थे। हमने वहां की पिचों के व्यवहार और खिलाड़ियों के मैच जीतने की तारीफ की। वो असली टेस्ट क्रिकेट था - रोमांच था, आप मेहनत महसूस कर सकते थे। लेकिन ये? ये पिचें तो खराब हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें