Hardik Pandya: 6,6,6,6,6, 4... विजय हजारे ट्रॉफी में आया हार्दिक पांड्या का तूफान, लगाई ताबड़तोड़ सेंचुरी

हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार वापसी करते हुए बेहतरीन फॉर्म दिखाया। बड़ौदा की ओर से खेलते हुए उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 92 गेंदों में 133 रन बनाए। हार्दिक ने एक ही ओवर में 5 छक्का और 1 चौका सहित कुल 34 रन ठोक दिए

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
हार्दिक ने पार्थ रेखाड़े के एक ही ओवर में छह गेंदों पर 34 रन ठोक दिए

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार अंदाज में वापसी की है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए उन्होंने विदर्भ के खिलाफ 92 गेंदों में 133 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान पांड्या ने 8 चौके और 11 छक्के लगाए। विदर्भ और बड़ौदा के बीच ये मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया था। हार्दिक पांड्या की पारी की बदौलत बड़ौदा ने 50 ओवर में 293/9 का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया था। वहीं टारगेट का पिछा करने उतरी विदर्भ की टीम 41.4 ओवर में 1 विकेट खोकर आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। विदर्भ ने बड़ौदा को 9 विकेट से हराया है।

भले ही इस मुकाबले में बड़ौदा की टीम को हार मिली, लेकिन हार्दिक पांड्या ने मैच में बेहतरीन पारी खेली। न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया के इस खिलाड़ी का फॉर्म में रहना टीम इंडिया के अच्छी खबर है।

हार्दिक की तुफानी पारी


विदर्भ और बड़ौदा के बीच मैच के 39वें ओवर से पहले हार्दिक पांड्या 62 गेंदों पर 66 रन बनाकर संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक आक्रमक रुख अपना लिया। उन्होंने पार्थ रेखाड़े के एक ही ओवर में छह गेंदों पर 34 रन ठोक दिए और मैच पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया। सिर्फ चार मिनट के अंदर हार्दिक 66 रन से सीधे 100 रन तक पहुंच गए। शतक लगाने के बाद भी उन्होंने रेखाड़े को नहीं छोड़ा और लगातार बाउंड्री लगाते रहे। आखिरकार हार्दिक 46वें ओवर में यश ठाकुर की गेंद पर आउट हुए।

 

इस मैच में हार्दिक पांड्या बड़ौदा के लिए अकेले ही मोर्चा संभाले रखा। हार्दिक के अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 रन तक नहीं बना पाया। हार्दिक के बाद सबसे ज्यादा रन विष्णु सोलंकी ने 26 रन बनाए। वहीं विदर्भ की तरफ से यश ठाकुर ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 64 रन देकर चार विकेट लिए।

शानदार फॉर्म में हैं हार्दिक पांड्या

32 साल के हार्दिक पांड्या इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए थे, जिसे भारत ने 3–1 से अपने नाम किया। हार्दिक पांड्या ने प्रोटियाज के खिलाफ खेली गई सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। हार्दिक पांड्या श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम में खेलते नजर आएंगे।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर की हुई वापसी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।