Gautam Gambhir: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी पूरी तरह छा गए। मुकाबले में हर्षित ने 39 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए। पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद आखिरी मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब दिया। वहीं सिडनी मैच के बाद राणा के कोच श्रवण ने खुलासा किया कि गौतम गंभीर से उन्हें टीम से बाहर निकालने की धमकी तक मिली थी।
