तेंदुलकर की तरह लगते हैं... जानिए 25 साल के क्रिकेटर सोनल दिनुषा की कहानी जिनकी बैटिंग के फैन हुए जा रहे लोग

Sonal Dinusha: BCCI के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने गुरुवार को श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ की। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीरीज में लगातार चौथी बार हाफ-सेंचुरी लगाई।

अपडेटेड Aug 27, 2026 पर 4:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राजीव शुक्ला ने श्रीलंका के सोनल दिनुशा की सचिन तेंदुलकर से की तुलना

Sonal Dinusha: BCCI के वाइस-प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने गुरुवार को श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा की जमकर तारीफ की। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीरीज में लगातार चौथी बार हाफ-सेंचुरी लगाई।

25 साल के दिनुशा इस दो मैचों की सीरीज में श्रीलंका के सबसे अच्छे बल्लेबाज रहे हैं और उन्होंने अपनी चारों पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

दिनुशा की बैटिंग देखने के बाद शुक्ला ने X पर उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से की। शुक्ला ने X पर लिखा, "श्रीलंका का यह सोनल कमाल का खिलाड़ी है। वह तेंदुलकर जैसा दिखता है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शानदार टेस्ट खिलाड़ी बन सकता है।"


हार के बावजूद जारी रहा दिनुशा का शानदार फॉर्म

बता दें कि दिनुशा ने इस सीरीज की शुरुआत गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 100 और 84 रन की शानदार पारियों के साथ की। हालांकि, श्रीलंका वह मैच 165 रनों से हार गया। लेकिन, फिर भी उन्होंने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और पहली पारी में 103 रन बनाए।

दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन, जब यह खबर लिखी जा रही थी, तब दिनुशा श्रीलंका की दूसरी पारी में 71 रन बनाकर नाबाद थे।

उनकी इस हालिया फिफ्टी (50 रन) ने उन्हें रिकॉर्ड बुक में भी जगह दिलाई।

दिनुशा बने ऐसा करने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज

दिनुशा भारत के खिलाफ अपनी शुरुआती चार टेस्ट पारियों में से हर एक में कम से कम 50 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज और कुल मिलाकर पांचवें खिलाड़ी बन गए।

इससे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के केन बैरिंगटन ने 1959 में किया था।

दिनूषा से पहले इन दिग्गजों ने किया था कारनामा

दिनूषा और बैरिंगटन के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डगलस जार्डिन और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एवर्टन वीक्स और क्लाइड वॉलकॉट भी भारत के खिलाफ अपनी पहली चार टेस्ट पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं।

जार्डिन और वीक्स ने तो इससे भी आगे बढ़कर भारत के खिलाफ अपनी पहली पांच पारियों में 50+ रन बनाने का कारनामा किया था। वीक्स ने लगातार चार शतक लगाए थे और अपनी पांचवीं पारी में तो 90 रन बनाए थे।

वहीं, दिनुशा दो टेस्ट मैचों की सीरीज की सभी चार पारियों में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बन गए हैं।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज की चारों पारियों में 50+ रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज:

  • कुमार संगकारा बनाम बांग्लादेश - (घरेलू सीरीज, 2013)
  • कुमार संगकारा बनाम इंग्लैंड - (विदेशी सीरीज, 2014)
  • दिमुथ करुणारत्ने बनाम दक्षिण अफ्रीका - (घरेलू सीरीज, 2018)
  • सोनल दिनूषा बनाम भारत - (घरेलू सीरीज, 2026)

यह भी पढ़ें: पहले वैभव फिर यशस्वी...मैदान पर बढ़ते विवादों पर भड़के मांजरेकर, पूर्व दिग्गज ने की सख्त सजा की मांग!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।