Women World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 330 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की कप्तान एलिसा हीली ने शानदार 142 रनों की पारी की बदौलत 331 रनों के बड़े टारगेट को हासिल किया।
