Get App

India win T20 World Cup: भारत ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, तीन T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

T20 World Cup 2026 Final: भारत ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया का यह तीसरा टी20 विश्व कप खिताब है। 19वें ओवर में न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और भारत को 96 रनों से जीत मिली

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 8:27 AM
India win T20 World Cup: भारत ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, तीन T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने खिलाड़ियों की जमकर प्रशंसा की

India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final: सूर्यकुमार यादव की टीम ने भारतीय क्रिकेट का एक और स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत को तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप दिलाया। इसमें संजू सैमसन की भूमिका अहम रही तो जसप्रीत बुमराह के योगदान को भी याद रखा जाएगा। भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली पुरूष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम बन गई है।

इसी के साथ भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। दो टीमों वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता है। लेकिन भारत दुनिया की अकेली ऐसी टीम है जिसने तीन बार ट्रॉफी जीती है।

इसके साथ ही तीन साल पहले इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हारने वाली रोहित शर्मा की टीम के पुराने जख्मों पर भी मरहम लग गया होगा। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89 और अभिषेक शर्मा ने 21 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को पावरप्ले में ही 98 रन तक पहुंचाते हुए जीत की नींव रख दी थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर पांच विकेट पर 255 रन बनाए।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनेर को कोल मैकोंची की जगह जैकब डफी को प्लेइंग-11 में उतारने का खामियाजा भुगतना पड़ा। करीब 86000 दर्शकों के सामने न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर आउट हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें