Get App

India vs Namibia T20 WC: नामीबिया से आज भारत का दूसरा मुकाबला, जानें- कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, ये है प्लेइंग-11

India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मौजूदा चैंपियन भारत अपना दूसरा मैच आज यानी 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलेगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने से मेजबान टीम चिंतित है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 12, 2026 पर 10:34 AM
India vs Namibia T20 WC: नामीबिया से आज भारत का दूसरा मुकाबला, जानें- कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच, ये है प्लेइंग-11
India vs Namibia T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब होने से मेजबान टीम चिंतित है

India vs Namibia T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में अमेरिका पर मिली शानदार जीत के बाद भारत गुरुवार (12 फरवरी) को नई दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा। मौजूदा चैंपियन भारत टूर्नामेंट में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत एक अनुभवी टीम के साथ इस मैच में फेवरेट के तौर पर उतरेगा। जबकि नामीबिया इस मौके का इस्तेमाल दुनिया की टॉप टीम के खिलाफ खुद को परखने के लिए मजबूती से मुकाबला करने की कोशिश करेगा।

भारत को नामीबिया से किसी तरह का खतरा नहीं है। लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम मैनेजमेंट चिंतित होगा। इससे उसकी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में वानखेड़े की चिपचिपी पिच पर बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब उन्हें फिरोज शाह कोटला की पिच पर आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा, जिसे बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन पिच कहा जा सकता है।

नामीबिया के खिलाफ भारत का पलड़ा बहुत भारी है जिसकी टीम इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस तरह से देखा जाए तो भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले यह मैच अभ्यास मैच की तरह है। भारत अगर टॉस जीतता है तो वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा ताकि उसके बल्लेबाजों को पर्याप्त अवसर मिल सके। नामीबिया का गेंदबाजी आक्रमण खास नहीं है और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रही कोई भी टीम उसको छठी का दूध याद दिला सकती है।

भारत के लिए अभिषेक का पेट का संक्रमण और वायरल बुखार चिंताजनक है। उन्हें दो दिन भर्ती रहने के बाद बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। नामीबिया के खिलाफ मैच खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन के लिए लय में लौटने का एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। लगातार असफलताओं के चलते उन्हें अपनी जगह ईशान किशन के हाथों गंवानी पड़ी, जो इस समय शानदार फॉर्म में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें