Get App

IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद आपस में भिड़े भारतीय खिलाड़ी! कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार का वीडियो वायरल

Kuldeep Yadav Vs Hardik Pandya: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को मात देने के बाद भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव आपस में बहस करते देखे गए। खासकर हार्दिक पांड्या के कुलदीप यादव से भिड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 11:56 AM
IND vs PAK: पाकिस्तान को हराने के बाद आपस में भिड़े भारतीय खिलाड़ी! कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार का वीडियो वायरल
IND vs PAK: हार्दिक पांड्या के कुलदीप यादव से भिड़ने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी है।

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के कोलंबो में रविवार (15 फरवरी) को खेले गए महामुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पड़ोसी देश को धूल चटाने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे साफ है कि टीम इंडिया पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूम नागरिकों के परिवार के दर्द को भूली नहीं है। इस बीच, खबर है कि पाकिस्तान को मात देने के बाद भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव आपस में बहस करते देखे गए।

खासकर हार्दिक पांड्या के कुलदीप यादव से भिड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। भारत-पाक मैच खत्म होने के बाद जहां पूरी टीम जश्न मना रही थी। वहीं, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच क्रिकेट के मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। इसे देखकर कप्तान सूर्यकुमार यादव भी खुश नजर नहीं आए।

मैच खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे उस वक्त कप्तान सूर्यकुमार भी कुलदीप को एक कैच छोड़ने के लिए कथित तौर पर डांटते हुए नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा विवाद पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर के दौरान शुरू हुआ। इस दौरान हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे। उनके सामने पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी थे। ओवर की दूसरी गेंद पर हार्दिक पांड्यू ने एक शॉर्ट-पिच गेंद फेंकी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें