Get App

Suryakumar Yadav: 'अगला लक्ष्य ओलिंपिक गोल्ड है'; अभी रिटायर नहीं होंगे सूर्यकुमार यादव, गंभीर के सामने बताया क्या है कप्तान का प्लान

T20 World Cup 2026 Final: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी ICC टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की। टीम इंडिया का यह तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब है। सूर्यकुमार यादव का अब अगला टारगेट ओलिंपिक में गोल्ड है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 11:04 AM
Suryakumar Yadav: 'अगला लक्ष्य ओलिंपिक गोल्ड है'; अभी रिटायर नहीं होंगे सूर्यकुमार यादव, गंभीर के सामने बताया क्या है कप्तान का प्लान
T20 World Cup 2026 Final: विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार ने आलोचकों को गलत साबित किया है

T20 World Cup 2026 Final: भारत के T20I कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। रविवार (8 मार्च) को वह ICC T20 वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। सूर्या अब महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए हैं। अहमदाबाद में T-20 World Cup का फाइनल जीतने के बाद सूर्य कुमार यादव टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्य कुमार यादव ने बड़ा ऐलान किया है। सूर्या ने कहा कि अब मेरा लक्ष्य लॉस एंजिल्स में होने वाले 2028 के ओलिंपिक में भारत को गोल्ड मेडल और ट्रॉफी दिलाना है।

सूर्यकुमार ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए कहा, "अगला लक्ष्य ओलिंपिक...ओलिंपिक गोल्ड और उस साल का T20 वर्ल्ड कप भी है। भूलना मत।" तिलक वर्मा ने जैसे ही जैकब डफी का कैच लपककर टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत पर मुहर लगाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर एक शरारती मुस्कान दौड़ गई। कई मिथक तोड़कर मिली खिताबी जीत की मुस्कान।

यह मुस्कान उस कप्तान की थी जिसने बतौर बल्लेबाज खराब प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलने के बावजूद खिताबी जीत दिलाकर आलोचकों का मुंह बंद किया। वैसे जीत हो या हार, सूर्यकुमार भावनाओं पर काबू रखना बखूबी जानते हैं। वर्ल्ड कप से पहले द्विपक्षीय सीरीज में न्यूजीलैंड से मिली हार और पिछले दो साल में बड़ी पारी नहीं खेलने के कारण आलोचना से सूर्यकुमार पर भारी दबाव था।

उनसे पहले अपनी सरजमीं पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 2011 में वनडे वर्ल्ड कप दिलाया था। कपिल देव (1987) और रोहित शर्मा (2023) भारत में वर्ल्ड कप नहीं जीत सके थे। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप जीता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें