Get App

ICC ODI Rankings: विराट कोहली से छिन गया नंबर-1 ODI बल्लेबाज का ताज, न्यूजीलैंड के डेर‍िल म‍िचेल बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैटर

ICC ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी की लेटेस्ट वनडे बैटिंग रैंकिंग जारी की है। इस अपडेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को नुकसान हुआ है, जबकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को बड़ा फायदा मिला है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 4:44 PM
ICC ODI Rankings: विराट कोहली से छिन गया नंबर-1 ODI बल्लेबाज का ताज, न्यूजीलैंड के डेर‍िल म‍िचेल बने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बैटर
इंदौर में विराट कोहली के शानदार शतक लगाने के बाद उनकी रेटिंग में 10 अंकों की बढ़ोतरी हुई है

ICC ODI Rankings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज खत्म हो गई है। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी की नई वनडे रैंकिंग सामने आ गई है। इस रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा को आईसीसी वनडे रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वहीं भारत के खिलाफ दो मैचों में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को इसका पूरा फायदा मिला है। डेरिल मिचेल विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए अब वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। बता दें कोहली ने पिछले हफ्ते ही नंबर-1 रैंकिंग पाई थी। जानें कौन सा बल्लेबाज किस पोजिशन पर है।

विराट को हुआ नुकसान

इंदौर में विराट कोहली के शानदार शतक लगाने के बाद उनकी रेटिंग में 10 अंकों की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन इसके बावजूद वह टॉप पर नहीं रह पाए। भारत के खिलाफ शानदार वनडे सीरीज खेलने के वाले न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल उनसे आगे निकल गए हैं। मिचेल के रेटिंग पॉइंट्स 784 से बढ़कर 845 हो गए हैं। कोहली पिछले हफ्ते अच्छे प्रदर्शन के दम पर नंबर-1 बने थे, लेकिन उस समय उनसे सिर्फ एक अंक पीछे चल रहे मिशेल ने ताजा रैंकिंग में उन्हें पीछे छोड़ दिया।

रोहित शर्मा रैंकिंग पर नीचे खिसके

सब समाचार

+ और भी पढ़ें