Get App

T20 World Cup: बांग्लादेश के भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार, अब ICC और BCB के बीच होगी बैठक

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका में होगा। टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने से इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी इस मुद्दे पर बांग्लादेश बोर्ड के साथ बैठक कर जल्द फैसला ले सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2026 पर 10:49 PM
T20 World Cup: बांग्लादेश के भारत में T20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार, अब ICC और BCB के बीच होगी बैठक
ICC बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से इस मुद्दे पर बातचीत करेगी

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक खेला जाएगा। इस बड़े टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। वहीं वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश बोर्ड ने सुरक्षा कारणों के वजह से भारत आने से मना कर दिया है। वहीं बांग्लादेश बोर्ड ने आईसीसी से बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर श्रीलंका में कराने की मांग की है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मीटिंग करके जल्द ही इस मामले पर कोई फैसला करेगी।

बांग्लादेश को लीग स्टेज में भारत में चार मैच खेलने हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता में होंगे, जिसमें 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ, 9 फरवरी को इटली के खिलाफ और 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ। वहीं चौथा मुकाबला 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ खेला जाएगा।

ICC करेगी मीटिंग

ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल मंगलवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से इस मुद्दे पर बातचीत करेगी। माना जा रहा है कि ICC बांग्लादेश बोर्ड से टी20 वर्ल्ड कप के लीग स्टेज मैचों के लिए अपनी टीम भारत भेजने का अनुरोध कर सकती है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें