Get App

IND vs AUS: जोश हेजलवुड पर भारी पड़ेंगे अभिषेक शर्मा? दिलचस्प होगा टी20 का पहला मुकाबला

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब दोनों टीमें 29 अक्टूबर से पांच मैचों की T20 सीरीज खेली जाएगी। पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने कहा कि वनडे में हेजलवुड ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था, लेकिन T20 में अभिषेक शर्मा को रोकना उनके लिए आसान नहीं होगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 5:57 PM
IND vs AUS: जोश हेजलवुड पर भारी पड़ेंगे अभिषेक शर्मा? दिलचस्प होगा टी20 का पहला मुकाबला
Abhishek Sharma: एशिया कप में भारत के अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म हो गई। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगा। इस मैच ऑस्ट्रेलिया की टक्कर भारत की यंग ब्रिगेड से होगी। एशिया कप में भारत के अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए अभिषेक को रोकना आसान नहीं होगा। वहीं इस सीरीज में जोश हेजलवुड और अभिषेक शर्मा के बीच टक्कर देखना काफी मजेदार होगा। भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने इस सीरीज में अभिषेक शर्मा और जोश हेजलवुड के टक्कर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नायर के कहा, जोश हेजलवुड ने वनडे सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया हो, लेकिन T20 सीरीज में उन्हें अभिषेक शर्मा को रोकना आसान नहीं होगा। जब अभिषेक फॉर्म में होते हैं तो उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।

अभिषेक नायर ने क्या कहा

कैनबरा में मैच से पहले ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए अभिषेक नायर कहा, “अगर अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ गए, तो हेजलवुड की लय बिगड़ सकती है। अभिषेक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अक्सर पहली ही गेंद पर चौका या छक्का लगाते हैं। अगर कोई बल्लेबाज पावरप्ले में दबदबा बना लेता है, तो उसका असर पूरी पारी पर पड़ता है। यही अभिषेक की खासियत है। अगर वह शुरुआती छह ओवर तक टिके रहे, तो भारत 60 से 80 रन तक बना सकता है। इससे उनके साथी बल्लेबाजों पर दबाव कम होगा और विपक्षी टीम पर दबाव बढ़ जाएगा।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें