IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार, 8 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। वहीं इस मैच में वरुण चक्रवर्ती भारत की स्पिन गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे। आईसीसी टी20 गेंदबाज रैंकिंग में नंबर वन वरुण चक्रवर्ती के पास इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वहीं बुमराह भी एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
