IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बारिश प्रभावित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेहमान टीम को 7 विकेट से मात दी है। वहीं भारत की इस हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम के प्लेइंग 11 में कुलदीप यादव को शामिल नहीं करने के फैसले पर सवाल उठाए है। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने ऑलराउंडरों पर ज्यादा भरोसा किया, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका नहीं दिया।
