Credit Cards

Women’s World Cup 2025: लगातार तीन हार के बाद सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जानें क्या है समीकरण

Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है।

अपडेटेड Oct 20, 2025 पर 5:40 PM
Story continues below Advertisement
Women's ODI World Cup 2025: कौन सी टीम कैसे कर सकती है सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई

Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी स्टेज की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, मुकाबला और रोमांचक होता जा रहा है। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कुल आठ टीमें हिस्ला ली है। ये मैच भारत और श्रीलंका के एक मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर ली हैं। वहीं चौथे स्थान के लिए भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। आइए जानती है कौन सी टीम कैसे कर सकती है सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई

भारत

भारत के पास अभी 5 मैचों में 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +0.526 है। अगर टीम इंडिया 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश को हरा देती है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर भारत न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश से हार जाता है, तो भी उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी। इसके लिए जरूरी है कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश से हार जाए, और श्रीलंका व पाकिस्तान अपनी बचे हुए दो में से केवल एक-एक मैच ही जीतें।


न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के पास फिलहाल 5 मैचों में 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.245 है। अगर न्यूजीलैंड 23 और 26 अक्टूबर को अपने आखिरी दो लीग मैचों में भारत और इंग्लैंड दोनों को हरा देता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। अगर न्यूजीलैंड भारत को हराता है और इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहता है, तो भी वह 7 अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

अगर न्यूजीलैंड दोनों मैच हारता है, तो वह बाहर हो जाएगा। लेकिन अगर वह भारत से हारकर इंग्लैंड को हराता है, तो उसे उम्मीद करनी होगी कि भारत बांग्लादेश से बड़े अंतर से हारे, ताकि न्यूजीलैंड नेट रन रेट के आधार पर 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच सके।

बांग्लादेश

बांग्लादेश के पास अभी 5 मैचों में 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.676 है। अगर टीम 20 अक्टूबर को श्रीलंका और 26 अक्टूबर को भारत के खिलाफ अपने दोनों मैच जीत लेती है, तो वह सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। इसके साथ ही बांग्लादेश को उम्मीद करनी होगी कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 अक्टूबर का मैच ड्रॉ रहे, पाकिस्तान अपने बचे हुए दो में से एक भी मैच न जीत पाए और इंग्लैंड 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड को हरा दे।

अगर हालात ऐसे ही रहे, तो बांग्लादेश 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहेगा, जबकि भारत और न्यूजीलैंड के 5-5 अंक होंगे और श्रीलंका व पाकिस्तान 4 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे।

श्रीलंका

श्रीलंका के 5 मैचों में 2 अंक हैं। अगर वह 21 अक्टूबर को बांग्लादेश और 24 अक्टूबर को पाकिस्तान को हरा देता है, तो सेमीफाइनल की दौड़ में बना रहेगा। इसके लिए जरूरी है कि भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ रहे और उसके बाद भारत बांग्लादेश से तथा न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हार जाएं। ऐसे में श्रीलंका के 6, भारत और न्यूजीलैंड के 5-5, जबकि बांग्लादेश और पाकिस्तान के अधिकतम 4 अंक रहेंगे।

पाकिस्तान

पाकिस्तान के 5 मैचों में 2 अंक है। अगर पाकिस्तान 21 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 24 अक्टूबर को श्रीलंका को हरा देता है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना रहेगी। इसके लिए भारत-न्यूजीलैंड मैच ड्रॉ होना चाहिए, दोनों टीमें अपने आखिरी मैच लीग हार जाएं। साथ ही बांग्लादेश श्रीलंका से हारकर भारत को हराए। अगर ऐसा होता है, तो पाकिस्तान 6 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहेगा। वहीं भारत और न्यूजीलैंड 5-5 अंकों पर रहेंगे, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका 4 अंकों से अधिक नहीं जुटा पाएंगे।

IND vs AUS: 'हैरान मत होना अगर रोहित-विराट…', पर्थ में टीम इंडिया की हार के बाद सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।