VIDEO: ऋषभ पंत ने सेंचुरी जड़ते ही किया ऐसा सेलिब्रेशन...देखते रह गए अंग्रेज, लोगों ने योगा डे की दिलाई याद

IND vs ENG 1st Test : पंत ने दिन की शुरुआत 65 रन से की और शानदार लय में नजर आए। जैसे ही इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर गेंदबाज़ी के लिए आए, पंत ने आक्रामक अंदाज़ अपनाया और उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने एक हाथ से खेलते हुए बशीर की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया

अपडेटेड Jun 21, 2025 पर 6:20 PM
ऋषभ पंत ने अपनी कमाल की बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है।

IND vs ENG 1st Test : लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत के यंग ब्रिगेड ने कमाल कर दिया है। पहले यशस्वी जायसवाल, फिर कप्तान शुभमन गिल और अब स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ है। ऋषभ पंत ने अपनी कमाल की बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है। पंत का ये टेस्ट करियर का सातवां शतक है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चौथा टेस्ट शतक लगाया है।

मजबूत स्तिथि में पहुंचा भारत

बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मेहमान टीम के लिए अभी तक शानदार रहा है। दोनों टीमें लीड्स के हेडिंग्ले में सीरीज के पहले टेस्ट के लिए आमने-सामने थीं और इस मुकाबले की शुरुआत टॉस हारने के बाद भारत के पहले बल्लेबाजी करने से हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अभी सात विकेट के नुकसान पर 453 रन बना लिए हैं।


पंत की पारी के कायल हुए लोग

वहीं पंत ने दिन की शुरुआत 65 रन से की और शानदार लय में नजर आए। जैसे ही इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर गेंदबाज़ी के लिए आए, पंत ने आक्रामक अंदाज़ अपनाया और उनकी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने एक हाथ से खेलते हुए बशीर की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। ऋषभ पंत ने 146 गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया।

पंत ने तोड़ ये रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया, “टॉप-क्लास पेसर हो या स्पिनर, पिच टर्न कर रही हो या सीमिंग हो, मैच की कितनी भी मुश्किल स्थिति क्यों न हो – टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत को कोई नहीं रोक सकता। वह रेड बॉल क्रिकेट के बादशाह हैं।” ऋषभ पंत ने 7 शतक पूरे करने के साथ ही भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने टेस्ट में 6 शतक लगाए थे। इनके अलावा कोई भी भारतीय विकेटकीपर टेस्ट में 3 से ज्यादा शतक नहीं लगा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।