IND vs ENG: तीन खिलाड़ी बाहर...24 साल के अंशुल कंबोज का डेब्यू, जानें कौन है भारतीय क्रिकेट का ये नया चेहरा

IND vs ENG 4th test : आईपीएल में अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हैं। पिछले साल हुई मेगा नीलामी में चेन्नई की इस टीम ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 11 अप्रैल, 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई में सीएसके के लिए अपना पहला मैच खेला

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 4:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

IND vs ENG 4th test  : भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ये टेस्ट मैच टीम इंडिया के यंग ब्रिगेड के लिए कोई परीक्षा से कम नहीं है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड की टीम 2-1 से आगे है। चौथे टेस्ट में टीम इंडिया को जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं है, ऐसे में इस मैच में भारत की यंग ब्रिगेड में तीन बड़े बदलाव किए गए हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला। बता दें कि अंशुल को इस मुकाबले में आकाशदीप  की जगह मौका मिला है।

भारतीय टीम में 3 बड़े बदलाव

भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टीम इंडिया में हुए 3 बदलावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अंशुल कंबोज इस मैच से टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। वहीं करुण नायर टीम से बाहर हैं। उनकी जगह साई सुदर्शन को मिली है। भारतीय टीम में चोट के चलते बाहर हुए नीतीश रेड्डी की जगह शार्दुल ठाकुर को खिलाया गया है।

कौन हैं अंशुल कंबोज

रणजी ट्रॉफी में हरियाणा की ओर से खेलने वाले अंशुल ने कमाल के गेंदबाज हैं। उन्होंने रणजी में ही केरल के खिलाफ एक पारी में सभी 10 विकेट लेकर चर्चा में आए थे, अब भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 318वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इंडिया ए के लिए 6 से 9 जून, 2025 के बीच इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टन में खेला था। इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोनों पारियों में दो-दो विकेट लिए थे और दूसरी पारी में नाबाद 51 रन भी बनाए थे। उस मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था।


धोनी की टीम में रहे हैं शामिल 

आईपीएल में अंशुल कंबोज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की ओर से खेलते हैं। पिछले साल हुई मेगा नीलामी में चेन्नई की इस टीम ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 11 अप्रैल, 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई में सीएसके के लिए अपना पहला मैच खेला, जिसमें उन्होंने एक विकेट लिया। 2025 के आईपीएल सीज़न में उन्होंने सीएसके के लिए कुल आठ मैच खेले और आठ विकेट झटके। इससे पहले, आईपीएल 2024 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से तीन मैच खेले थे, जिसमें दो विकेट लिए थे।

अंशुल कंबोज ने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर 17 फरवरी, 2022 को त्रिपुरा के खिलाफ दिल्ली के पालम ए स्टेडियम में हरियाणा की ओर से शुरू किया था। इस मैच में उन्होंने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। हालांकि, गेंदबाज़ी में उन्होंने 29 ओवर फेंके लेकिन कोई विकेट नहीं लिया। अपने अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हरियाणा और पंजाब के बीच खेला गया, अंशुल ने शानदार शुरुआत करते हुए मैच की पहली गेंद पर प्रभसिमरन सिंह को गोल्डन डक पर आउट किया। पहली पारी में उन्होंने 30 ओवरों में 116 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने इस मैच में बल्ले से भी योगदान दिया और दोनों पारियों में क्रमशः 25 और 24 रन बनाए।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

  • भारत की प्लेइंग XI

शुभमन गिल ( कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

  • इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।