IND vs ENG: 'मुझे समझ नहीं...' लॉर्ड्स टेस्ट में करुण नायर के जल्दी आउट होने पर भड़के भारत के ये दिग्गज खिलाड़ी

Karun Nair: भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैड को 192 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम को 193 रन का टारगेट मिला था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही मैच खत्म होने तक भारतीय टीम ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। मैच के पांचवे दिन लंच तक भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 112 रन बना लिए है

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 6:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया

Karun Nair: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। आज पांचवे दिन का मैच खेला जा रहा है। वहीं इस सीरीज से पहले एक नाम की काफी चर्चा हो रही थी, वह नाम था करुण नायर का। करुण नायर की करीब 8 साल बाद भारतीत टीम में वापसी हुई, लेकिन इसका वह फायदा नहीं उठा पाए। 5 टेस्ट मैचों के 3 मैच में करुण को लगातार मौका मिला, लेकिन वह अपने बल्ले से कोई खास कमाल नहीं कर पाए। वहीं तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैड को 192 रन पर रोक दिया। भारतीय टीम को 193 रन का टारगेट मिला था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही मैच खत्म होने तक भारतीय टीम ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। मैच के पांचवे दिन लंच तक भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 112 रन बना लिए है।

करुण के आउट होने पर भ्ड़के ये खिलाड़ी


लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन करुण नायर के जल्दी आउट होने पर पुर्व भारतीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक और अनिल कुंबले नाराजगी जताई है। दिनेश कार्तिक ने कहा, जिस तरह से नायर ब्रायडन कार्से की गेंद पर आउट हुए वह हैरान करने वाला था। खासकर तब जब वह क्रीज पर टिकने की कोशिश कर रहे थे। करुण नायर 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए थे।

दिनेश कार्तिक ने क्या कहा

कमेंट्री के दौरान दिनेश कार्तिक ने कहा, "करुण नायर बिना किसी खास मूवमेंट के आउट हो गए और यह इंग्लैंड के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। वह शुरुआत में ठीक-ठाक लय में दिख रहे थे। गेंद में ज्यादा कुछ खास नहीं था, वो सीधी ही आई। मुझे समझ नहीं आया कि उस वक्त वो क्या सोच रहे थे। शायद करुण को लगा होगा कि गेंद स्विंग करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। गेंद सीधी लाइन में आई और उन्होंने गलती कर दी। यह एक बेहद सामान्य आउट था, लेकिन ब्रायडन कार्से के लिए यह एक अहम विकेट साबित हुआ।"

कुंबले ने क्या कहा

चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद JioStar से बातचीत में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने करुण नायर के आउट होने को "ब्रेन फेड" करार दिया। उन्होंने कहा, "भारत के पास बढ़िया मौका था, टीम ने इंग्लैंड को 192 रन पर रोककर अच्छा काम किया। यशस्वी जायसवाल ने खराब शॉट खेला और करुण नायर व शुभमन गिल के आउट होने के बाद इंग्लैंड को थोड़ा फायदा मिला।" कुंबले ने आगे कहा, "यह करुण के लिए एक बेहतरीन मौका था। उन्होंने काफी मेहनत की थी और अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। वह अच्छे दिख रहे थे, मुझे नहीं पता, शायद यह 'ब्रेन फेड' थी।।"

वहीं वाशिंगटन सुंदर ने लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और भारत को जीत की मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।