VIDEO: विकेट के बाद DSP सिराज का खतरनाक सेलिब्रेशन, अब ICC से मिल सकती है ये बड़ी सजा!

IND vs ENG: बेन डकेट को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डकेट जब आउट हुए। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर सिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर हल्की लेंथ की गेंद डाली। डकेट ने इसे मिड-ऑन की तरफ खेला और गेदं सीधे जसप्रीत बुमराह के हाथों में चली गई

अपडेटेड Jul 13, 2025 पर 6:28 PM
मैदान में डकेट और मोहम्मद सिराज के बीच में नोकझोंक भी देखने को मिली

IND vs ENG: भारत और इंग्लैड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे दिन मैदान पर काफी गहमागहमी देखने को मिली। मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज ने काफी अक्रामक सेलिब्रेशन किया। सिराज का ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेन डकेट को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज उनको घूरा और दोनों ही खिलाड़ी इतने करीब थे कि दोनों का कंधा आपस में टकरा गया।

इसके बाद शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ियों ने सिराज को वहां से हटाया। इसके बाद अंपायरों ने सिराज को शांत रहने की सलाह दी।

सिराज ने किया खतरनाक सेलिब्रेशन


ये पूरी घटना मैच के छठे ओवर में हुआ। छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर बेन डकेट जब आउट हुए। उस समय बेन डकेट 12 रन बनाकर खेल रहे थे। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर हल्की लेंथ की गेंद डाली। डकेट ने इसे मिड-ऑन की तरफ खेला और गेदं सीधे जसप्रीत बुमराह के हाथों में चली गई। इसके बाद सिराज ने बेन डकेट के पास जाकर अक्रामक सेलिब्रेशन किया। मैदान में डकेट और मोहम्मद सिराज के बीच में नोकझोंक भी देखने को मिली। अंपायर को आकर दोनों खिलाड़ियों के बीच बीच-बचाव किया। इस मैच में अबतक सिराज ने दो विकेट चटकाए है।

क्या कहता हैं नियम

अंपायरों ने मोहम्मद सिराज को चेतावनी दी कि वह फिजिकल कॉन्टैक्ट से बचें। अगर मैच रेफरी इसे जानबूझकर की गई टक्कर मानते हैं, तो ICC नियम 2.12 के तहत सिराज पर लेवल 1 या 2 का आरोप लग सकता है, क्योंकि खेल में किसी भी तरह का शारीरिक टकराव नियमों के खिलाफ है। क्रिकेट नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी या अंपायर से टकराता है, तो उसकी गंभीरता इस पर निर्भर करती है कि टक्कर जानबूझकर थी या नहीं, उसे टाला जा सकता था या नहीं, संपर्क कितना जोरदार था, चोट लगी या नहीं और किससे टक्कर हुई। इन्हीं बातों के आधार पर सजा तय होती है।

गिल और डकेट के बीच हुई बहस

तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंतिम पांच मिनट में दोनों टीमों के बीच काफी गहमागहमी वाला महौल देखा गया। कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के खिलाड़ी बेन डकेट के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। जब इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट और जैक क्रॉली जानबूझकर समय बर्बाद करते दिखे, तो गिल ने डकेट को सीधे शब्दों में कहा – "थोड़ी हिम्मत दिखाओ।" दरअसल, भारतीय टीम को लगा कि इंग्लैंड के ओपनर आखिरी ओवर से बचने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे गिल और बाकी खिलाड़ी नाराज हो गए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।