IND vs ENG: भारत और इंग्लैड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और इंग्लैड के बीच आज तीसरे दिन का खेल खेला जा रहा है। पहली पारी में भारतीय की पूरी टीम 471 रन पर ऑलआउट हो गई। वहीं तीसरे दिन इंग्लैड की टीम 5 विकेट खोकर 276 रन बना ली है। वहीं इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत स्टंप के पीछे कुछ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, जो की स्टंप माइक ऑन होने की वजह से रिकॉर्ड हो गया है।
स्टार स्पोर्ट्स द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए ऐसे ही एक वीडियो में पंत रवींद्र जडेजा की वाइड डिलीवरी पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने लेग साइड की ओर काफी बाहर गेंद फेंकी, शायद इंग्लैंड के आक्रामक ओपनर बेन डकेट के बड़े शॉट की उम्मीद में। पंत को उस गेंद को पकड़ने के लिए दाईं ओर डाइव लगानी पड़ी। इस पर पंत ने मजाक में जडेजा से कहा, 'मैं भी खेल रहा हूं भाई, अपने चौके के चक्कर में मेरा चौका मत देना।'
वीडियो में आगे देखा गया कि कप्तान शुभमन गिल अपने गेंदबाज रवींद्र जडेजा से बात कर रहे थे। जडेजा ने मिडिल और ऑफ स्टंप की लाइन पर एक तेज गेंद फेंकी, जिसे बेन डकेट ने डिफेंस कर दिया। हालांकि, गिल ने इस गेंद के बाद जडेजा से बात की। गिल ने कहा, 'अभी ये पूरा कंफ्यूज है जड्डू भाई, कौनसी सीधी है और कौनसी उधर। आएगा इसका!'
बेन डकेट आखिरकार 29वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली थी। बुमराह भारत की ओर से इकलौते सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट लिए। इससे पहले कप्तान शुभमन गिल 147 और ऋषभ पंत 134 रन बनाए थे। भारतीय टीम 471 रन पर ऑलआउट हो गई।