Shubman Gill: भारत और इंग्लैड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के नए कप्तान जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे है। इंग्लैड में शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। पहली पारी में दोहरा शतक लगाने के बाद शुभमन गिल ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया। गिल ने 129 गेंदों में 100 रन पूरे किए। शतक लगाने के साथ ही गिल ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और कई नए रिकॉर्ड बनाए है। एक ही टेस्ट में शतक और दोहरा शतक लगाने वाले वे दुनिया के सिर्फ नौवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले यह उपलब्धि सुनील गावस्कर को मिली थी। यह गिल के टेस्ट करियर का कुल आठवां शतक है।
शुभमन गिल को 24 मई 2025 को भारत की टेस्ट टीम का 37वां कप्तान बनाया गया। कप्तान के तौर पर अपनी पहली सीरीज में ही वह दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड
गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शुभमन गिल से पहले 1971 में सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में ऐसा कारनामा किया था। आज गिल 54 साल बाद इस इस कारनामे को वापस से दोहराया है। सुनिल गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में पहली पारी में 124 और दूसरी में 220 रन बनाए थे, जिससे उनका कुल स्कोर 344 था। अब गिल भारत की ओर से एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अब तक कुल नौ भारतीय बल्लेबाजों ने दस बार टेस्ट मैच में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन इस लिस्ट में गिल सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
एक टेस्ट मैच में सबसे ज्याादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच के नाम है। उन्होंने 1990 में लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ मैच में कुल 456 रन बनाए थे, पहली पारी में 333 और दूसरी में 123 रन।