Jasprit Bumrah: इंग्लैंड सीरीज में दो टेस्ट नहीं खेलेंगे बुमराह, भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर भी तोड़ी चुप्पी

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने साफ कहा कि कप्तानी को लेकर कोई विवाद या बड़ी बात नहीं है। उन्होंने खुद ही आईपीएल के दौरान बीसीसीआई से बात कर बता दिया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वर्कलोड के कारण कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 8:01 PM
बुमराह ने बताया की वह इंग्लैंड के खिलाफ कुल कितने टेस्ट मैच खेलेंगे

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इंग्लैड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले 17 सालों से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं पाई है। कप्तान शुभमन गिल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतकर पिछले 17 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे। वहीं इस मैच में सबकी निगाहें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर होगी। बुमराह लंबे समय बाद टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं। वहीं हाल में एक इटरव्यू में बुमराह ने बताया की वह इंग्लैंड के खिलाफ कुल कितने मैच खेलेंगे इसके साथ ही उन्होने कप्तानी नहीं लेने पर खुलकर बात की।

स्काई स्पोर्ट्स पर दिनेश कार्तिक को दिए इंटरव्यू में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बताया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पूरी टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी फिटनेस और वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए वह कुछ मैचों में ही हिस्सा लेंगे।

कितने टेस्ट मैच खेलेंगे बुमराह


भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा, "जब मैं भारत के लिए खेलता हूं तो खुद को बचाने की सोच नहीं रखता। लेकिन कभी-कभी स भी जरूरी होती है। अभी मेरी योजना तीन टेस्ट मैच खेलने की है। हालांकि यह अंतिम फैसला नहीं है, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि पहला टेस्ट मैच मैं जरूर खेलूंगा। बाकी मैचों को लेकर हालात के हिसाब से फैसला होगा, लेकिन फिलहाल मेरा इरादा पूरी सीरीज में तीन टेस्ट खेलने का है।"

कप्तानी पर क्या बोले बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने साफ कहा कि, "कप्तानी को लेकर कोई विवाद या बड़ी बात नहीं है। उन्होंने खुद ही आईपीएल के दौरान बीसीसीआई से बात कर बता दिया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वर्कलोड के कारण कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। बुमराह ने अपने पीठ दर्द और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों और विशेषज्ञों से भी सलाह ली थी। बीसीसीआई उन्हें कप्तानी की भूमिका में देख रहा था, लेकिन उन्होंने टीम की भलाई को ध्यान में रखते हुए खुद ही मना कर दिया। बुमराह का मानना है कि लंबी सीरीज में अलग-अलग मैचों के लिए अलग कप्तान होना टीम के लिए सही नहीं होगा और वह हमेशा टीम को प्राथमिकता देना चाहते हैं।"

टेस्ट मैच पर बुमराह ने क्या कहा

जब बुमराह से पूछा गया कि क्या छोटे फॉर्मेट से टेस्ट क्रिकेट जैसे लंबे फॉर्मेट में लौटने से उन पर कोई असर पड़ेगा, तो बुमराह ने कहा, "यह सब मेरे वर्कलोड को सही तरीके से मैनेज करने पर निर्भर करता है। आईपीएल के दौरान भी हमने अलग-अलग कोचों से बात की थी कि हमें क्या करना है और कैसे विकली वर्कलोड को धीरे-धीरे बढ़ाया जाए। जब हम उस प्लान पर टिके रहते हैं, तो टेस्ट मैच तक पहुंचते-पहुंचते कार्यभार में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होती और शरीर भी उस बदलाव के लिए तैयार हो जाता है।"

सीरीज के लिए तैयार बुमराह

बुमराह ने आगे कहा, “इस सीरीज से पहले मैंने अच्छी तैयारी की है, लेकिन अब मैं समझदारी से काम लूंगा क्योंकि मैं हर दिन और जवान नहीं हो रहा। मुझे अपने शरीर का ध्यान रखना है ताकि मैं लंबे समय तक खेल सकूं। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि अपनी क्षमताओं के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करूं और फिर देखूंगा कि आगे क्या होता है।” बता दें बुमराह जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेलने के बाद वे पीठ की चोट के कारण बाहर थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।