IND vs JPN: बिहार की गलियों से निकलकर जापान की नेशनल टीम तक...भारत-जापान मैच से पहले छाए अभिषेक आनंद

भारत और जापान के टी20 मैच से पहले अभिषेक आनंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। बिहार के रोहतास जिले से आने वाले 28 साल के अभिषेक आनंद की कहानी काफी दिलचस्प है। जानें इसके बारे में

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 6:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और जापान के टी20 मैच से पहले अभिषेक आनंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कांटो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मुकाबले में जापान के एक खिलाड़ी की काफी चर्चा हैं। ये खिलाड़ी बिहार की छोटी-छोटी गलियों से निकलकर वह जापान के नेशनल टीम तक का सफर तय किया है। इस खिलाड़ी का नाम अभिषेक आनंद है। बिहार के रोहतास जिले से आने वाले 28 साल के अभिषेक आनंद की कहानी काफी दिलचस्प है। भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अभिषेक का एक वीडियो वायरल होने के बाद वह चर्चा में आ गए हैं। भारत के खिलाफ होने वाले इस मैच में अभिषेक जापानी टीम में शामिल नहीं है। आइए जानते हैं इनकी कहानी

वायरल हो रहा वीडियो

भारत और जापान के टी20 मैच से पहले अभिषेक आनंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वीडियो में उनसे जापान के लिए खेलने वाले बिहारी क्रिकेटर होने को लेकर सवाल पूछा गया। अभिषेक के जवाब और भारतीय टीम के लिए दिए गए उनके संदेश ने लोगों का ध्यान खींचा। उनका “बिहारी कहां नहीं है भाई” वाला जवाब भी काफी चर्चा में है।


 

भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को पहली बार पुरुषों का टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों देशों के 75 साल पुराने राजनयिक संबंधों के मौके पर होगा और एशियन गेम्स से पहले तैयारियों का हिस्सा है। वहीं अभिषेक भारत के खिलाफ सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। जापान के 15 सदस्यीय टीम में अभिषेक आनंद का नाम शामिल नहीं है।

जानें बिहार के अभिषेक की कहानी

बिहार के रहने वाले अभिषेक आनंद ने IIT कानपुर में पढ़ाई के दौरान अभिषेक आनंद क्रिकेट से लगातार जुड़े रहे और कॉलेज की टीम की कप्तानी भी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए वह टोक्यो चले गए। जापान पहुंचने के बाद भी उन्होंने क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा और क्लब क्रिकेट के जरिए खेल से अपना रिश्ता बनाए रखा। इस तरह उन्होंने नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ अपने क्रिकेट के जुनून को भी जारी रखा। अभिषेक आनंद ने जापान के घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके बाद उन्हें नेशनल टीम में खेलने का मौका मिला।

कब खेला था पहला मुकाबला

अभिषेक आनंद ने 9 मई 2025 को कुक आइलैंड्स के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके बाद वह अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 275 रन हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 55 रन रहा है, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने एक विकेट भी लिया है। वहीं भारत के खिलाफ वह खेलेंगे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।