Get App

IND vs NZ: साउथ अफ्रीका के बाद अब न्यूजीलैंड से होगा भारत का सामना, दोनों टीमों के बीच होंगे 8 मुकाबले

IND vs NZ: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-1 से जीती है। इसके बाद भारतीय टीम अब जनवरी में घरेलू मैदानों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 5:13 PM
IND vs NZ: साउथ अफ्रीका के बाद अब न्यूजीलैंड से होगा भारत का सामना, दोनों टीमों के बीच होंगे 8 मुकाबले
इस साल टीम इंडिया ने एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है

IND vs NZ: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है। सीरीज को भारत ने  3-1 से जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका के साथ सीरीज खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम अब घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड की टीम जनवरी में भारत दौरे पर आएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस साल टीम इंडिया ने टी20 में कोई भी सीरीज नहीं हारी है और अब टीम यही शानदार फॉर्म अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहेगी।

इस साल टीम इंडिया ने एक भी टी20 सीरीज नहीं हारा है। इसी जीत की लय को टीम अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप में भी बनाए रखना चाहेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ ये सीरीज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को परखने और सही टीम कॉम्बिनेशन तय करने का आखिरी बड़ा मौका होगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर खेला जाएगा इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का मैच

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर थोड़ा भारी रहा है। 2025 के आखिर तक दोनों टीमें 119 वनडे मैचों में आमने-सामने आई हैं, जिनमें भारत ने 61 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। ICC टूर्नामेंटों में दोनों के बीच टक्कर काफी बराबरी की रही है, लेकिन हाल के द्विपक्षीय सीरीज में भारत का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत देखने को मिला है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दौरे की शुरुआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच में टी20 सीरीज खेली जाएगी।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच कब खेला जाएगा मैच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें