IND vs NZ: भारतीय टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला गया। मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रर्दशन करते हुए न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मुकाबला हेगले ओवल में होगा। वहीं इस मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ईशान किशन चोट की वजह से दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। वहीं इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। मैच से पहले जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11
चोट की वजह से बाहर हुए ईशान
दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, क्योंकि ईशान किशन चोट के कारण दूसरा मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। पहले टी20 मैच के दौरान उनके दाएं पैर की मांसपेशी में खिंचाव आ गया था, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर हो गए। अब ईशान किशन के चोटिल होने के कारण वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में सभी की नजरें वैभव पर होंगी कि वह इस बड़े मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
बिहार के युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ओर से अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। वह आखिरी बार एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारतीय टीम के लिए मैदान पर उतरे थे, जहां भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। अगर दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिलता है, तो संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। सैमसन ने एशियन गेम्स 2026 में भी इस नंबर पर बल्लेबाजी की थी, लेकिन उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था।
दूसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव