Get App

लाइव ब्लॉग

IND vs NZ T20 Live Score: खत्म हुई श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, 50 रन पर लौटे पवेलियन

IND vs NZ T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुकाबले में टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है। बैटिंग करने आई भारतीय टीम को 4 झटके लग चुके हैं

Ankita Pandey NOVEMBER 01, 2026 / 1:36 PM IST

IND vs NZ T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुकाबले में टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही है। भारत के प्लेइंग 11 में भुवनेश्वर और वरूण चक्रवर्ती की वापसी हुई है

पहले बैटिंग करने आई

IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है
IND vs NZ 5th T20I Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां मुकाबला खेला जा रहा है
NOVEMBER 01, 2026 / 1:36 PM IST

India vs New Zealand Live T20 Match: फिफ्टी के बाद लौटे पवेलियन

श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। वहीं इसी ओवर में अय्यर 23 गेदों में 50 रन बनाकर नाथन स्मिथ पर आउट हुए। इससे पहले ईशान किशन 61 रन पर आउट हुए थे। स्कोर 4 विकेट पर 123 रन है।

    NOVEMBER 01, 2026 / 1:29 PM IST

    IND vs NZ match Scorecard Live: ईशान किशन आउट

    11वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा है। ईशान किशन 61 रन बनाकर ब्लेयर टिकनर की गेदं पर आउट हुए। ईशान ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 43 गेंदों में 93 रन का साझेदारी हुई थी। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 113 रन है।

      NOVEMBER 01, 2026 / 1:24 PM IST

      IND vs NZ match Scorecard Live: 10वें ओवर में बने 27 रन

      10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। ईशान किशन 61 रन और श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। माइकल ब्रेसवेल के इस ओवर में कुल 27 रन बने।

        NOVEMBER 01, 2026 / 1:20 PM IST

        IND vs NZ Live Match Scorecard: ईशान किशन की फिफ्टी

        9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 84 रन है। इसी ओवर में ईशान किशन ने 28 गेदों में फिफ्टी लगाई है। ईशान किशन 51 रन और श्रेयस अय्यर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

          NOVEMBER 01, 2026 / 1:10 PM IST

          India vs New Zealand Live T20 Match: भारत का स्कोर 60/2

          7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 39 रन और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। मिचेल सेंटनर के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

            NOVEMBER 01, 2026 / 1:03 PM IST

            IND vs NZ Match Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

            6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। ईशान किशन 30 रन और श्रेयस अय्यर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। ब्लेयर टिकनर के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

              NOVEMBER 01, 2026 / 12:57 PM IST

              India vs New Zealand Live T20 Match: भारत का स्कोर 37/2

              5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 37 रन है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है। एडम मिल्ने के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

                NOVEMBER 01, 2026 / 12:53 PM IST

                IND vs NZ Live Match Scorecard: भारत का स्कोर 21/2

                4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन है। इसी ओवर में संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद है।

                  NOVEMBER 01, 2026 / 12:49 PM IST

                  India vs New Zealand Live T20 Match: भारत को लगा दूसरा झटका

                  3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन है। भारत के संजू सैमसन और ईशान किशन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जैकब डफी के इस ओवलर में कुल 14 रन आए हैं। वहीं चौथे ओवर में संजू सैमसन 4 रन बनाकर आउट हुए।

                    NOVEMBER 01, 2026 / 12:37 PM IST

                    IND vs NZ match Scorecard Live: भारत को लगा पहला झटका

                    दूसरे ही ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा है। एडम मिल्ने की गेंद पर अभिषेक शर्मा 1 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 2 रन है।

                      NOVEMBER 01, 2026 / 12:33 PM IST

                      IND vs NZ Score live: शुरू हुआ मुकाबला

                      न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुकाबले में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी क्रीज पर आ गई है। न्यूजीलैंड की ओर से पहला ओवर जैकब डफी कर रहे हैं।

                        NOVEMBER 01, 2026 / 12:24 PM IST

                        IND vs NZ match Scorecard Live: ग्लेन फिलिप्स पर होगी निगाहें

                        चौथे टी20 में 49 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेलने वाले ग्लेन फिलिप्स पर सभी की नजरें रहेंगी। वहीं, जैकब डफी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए थे और भारत को 172/9 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।

                          NOVEMBER 01, 2026 / 12:20 PM IST

                          IND vs NZ Match Live Score: कैसी है पिच

                          हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 184-186 रन रहता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि शाम को ओस गिरने से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है।

                            NOVEMBER 01, 2026 / 12:12 PM IST

                            IND vs NZ match Scorecard Live: कहां पर देखें भारत-न्यूजीलैंड का लाइव मुकाबला

                            भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, दर्शक इस मुकाबले का ऑनलाइन आनंद Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर ले सकते हैं।

                              NOVEMBER 01, 2026 / 12:09 PM IST

                              India vs New Zealand Live T20 Match: भारत की प्लेइंग XI

                              संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

                                NOVEMBER 01, 2026 / 12:07 PM IST

                                IND vs NZ Match Live Score: न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI

                                टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर

                                  NOVEMBER 01, 2026 / 12:02 PM IST

                                  IND vs NZ Live Match Scorecard: पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया

                                  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 से आगे हैं। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। मुकाबले में टीम इंडिया पहले बैटिंग करेगी।

                                    NOVEMBER 01, 2026 / 12:00 PM IST

                                    India vs New Zealand Live T20 Match: प्लेइंग-11 में शामिल होंगे वरुण-कुलदीप

                                    भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है, ऐसे में पांचवें टी20 मुकाबले में कुछ नए खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है। इस मैच में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। दोनों ही भारतीय टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए चार मुकाबलों में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है।

                                      NOVEMBER 01, 2026 / 11:49 AM IST

                                      IND vs NZ Score live: बारिश डालेगा मुकाबले में खलल?

                                      हैमिल्टन में भारत-न्यूजीलैंड के पांचवें टी20 मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मैच के दौरान तेज हवा चल सकती है। बारिश की संभावना कम है और तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, शाम को ओस गिरने से दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को परेशानी हो सकती है।

                                        NOVEMBER 01, 2026 / 11:46 AM IST

                                        IND vs NZ Match Live Score: वैभव-भुवी की होगा वापसी

                                        भुवनेश्वर कुमार और वैभव सूर्यवंशी को भी पांचवें टी20 में खेलने का मौका मिल सकता है। भुवनेश्वर ने सीरीज के पहले तीन मुकाबले खेले थे, लेकिन इस दौरान वह सिर्फ एक विकेट ही ले पाए। इसके बाद उन्हें चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था। अब आखिरी मुकाबले में टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकता है। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने तीसरे टी20 में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन चौथे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

                                          NOVEMBER 01, 2026 / 11:42 AM IST

                                          India vs New Zealand Live T20 Match: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

                                          टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

                                            NOVEMBER 01, 2026 / 11:36 AM IST

                                            IND vs NZ Score live: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                            अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी/शिवम दुबे, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव/भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव।

                                              NOVEMBER 01, 2026 / 11:36 AM IST

                                              IND vs NZ match Scorecard Live: न्यूजीलैंड की पूरी टीम

                                              मिचेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन, फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर)।

                                                NOVEMBER 01, 2026 / 11:35 AM IST

                                                India vs New Zealand Live T20 Match: भारत की पूरी टीम

                                                श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र।

                                                  NOVEMBER 01, 2026 / 11:34 AM IST

                                                  IND vs NZ Match Live Score: भारत-न्यूजीलैंड की बीच मुकाबला आज

                                                  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार, 1 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 12 बजे होगा।

                                                    NOVEMBER 01, 2026 / 11:33 AM IST

                                                    नमस्कार

                                                    मनीकन्ट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है