IND vs NZ Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी 20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया। सीरीज को पहले ही भारतीय टीम अपने नाम कर चुकी है। आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज का अंतर 3-2 कर दिया।

