IND vs NZ: दोपहर 12:30 बजे नहीं शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला! जानें कितने बजे एक्शन में होंगे विराट-रोहित

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब वनडे मुकाबलों की शुरुआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। शुरुआती तीन मैचों में शुभमन गिल और आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर के हाथों में होगी। जानें कब और कितने बजे शुरू होगा दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला

अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 3:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 के बाद अब वनडे क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-2 से जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में भी जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान होंगे। वहीं, आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीरीज के पहले तीन मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम के कप्तान होंगे। वहीं, आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। अय्यर भारतीय टी20 टीम के नियमित कप्तान हैं। वह 13 नवंबर को पहली बार वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज में मिचेल सेंटनर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। जानें कब और कितने बजे शुरू होगा दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला

विराट-रोहित की वापसी

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी हुई है। दोनों दिग्गज खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचों मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस दौरे से आराम दिया गया है। अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। वहीं इसी साल जनवरी 2026 में भारत में खेले गए तीन मैचों की सीरीज में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 1-2 से हार मिली थी। ऐसे में शुभमन गिल की टीम इस बार बेहतर प्रदर्शन करके पिछली हार का बदला लेना और सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।


कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबला दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुआ था। वहीं फैंस के मन में सवाल है कि क्या ये मैच भी दोपहर में शुरू होगा। दोनों देशों के बीच होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समय के अनुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं, न्यूजीलैंड में इन मैचों की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे होगी। यानी भारतीय क्रिकेट फैंस सुबह से ही इन मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे।

वनडे का क्या है पूरा शेड्यूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होगा। वहीं, सीरीज के आखिरी दो मैच 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे। दोनों टीमें इस पांच मैचों की सीरीज में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाती नजर आएंगी।

कब-कब खेला जाएगा मुकाबला

  • पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंडस, सुबह 7:30
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30

कहां पर देखें ये मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का सीधा प्रसारण भारत में Sony Ten टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे Sony LIV ऐप और उसकी वेबसाइट के जरिए लाइव मुकाबले का आनंद ले सकते हैं। इस तरह क्रिकेट फैंस घर बैठे टीवी और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सीरीज के सभी मैच देख पाएंगे।

भारत बनाम न्यूज़ीलैंड के लिए टीमें

भारत (पहले 3 मैचों के लिए): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), औकिब नबी।

भारत (आखिरी 2 ODI के लिए): श्रेयस अय्यर (C), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (VC और WK), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (WK), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड (पहले 3 मैचों के लिए): मिचेल सेंटनर (C), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (WK), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर

न्यूजीलैंड (आखिरी 2 ODI के लिए): मिचेल सेंटनर (C), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (WK), निक केली, टिम सीफर्ट (WK), ब्लेयर टिकनर, विल यंग

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।